ब्रेकिंग
बिहार के युवक की पुणे में संदिग्ध मौत... शव गांव पहुंचते ही भड़का आक्रोश, सड़क जाम कर परिजनों ने मांगा न्याय6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, क्या फिर नंदीग्राम से मैदान में उतरेंगी ममता बनर्जी?बिहार में शराब तस्करों का बड़ा खेल नाकाम... 181 लीटर से ज्यादा विदेशी शराब के साथ 3 गिरफ्तार, दो वाहन जब्तदारोगा संतोष कुमार हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला... 8 दोषियों को उम्रकैद, तीन महिलाएं भी शामिलतेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र, बिहार में बाढ़ को लेकर कर दी यह बड़ी मांगबिहार के युवक की पुणे में संदिग्ध मौत... शव गांव पहुंचते ही भड़का आक्रोश, सड़क जाम कर परिजनों ने मांगा न्याय6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, क्या फिर नंदीग्राम से मैदान में उतरेंगी ममता बनर्जी?बिहार में शराब तस्करों का बड़ा खेल नाकाम... 181 लीटर से ज्यादा विदेशी शराब के साथ 3 गिरफ्तार, दो वाहन जब्तदारोगा संतोष कुमार हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला... 8 दोषियों को उम्रकैद, तीन महिलाएं भी शामिलतेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र, बिहार में बाढ़ को लेकर कर दी यह बड़ी मांग

नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, लोगों से घर में ही पर्व मनाने की अपील

PATNA : लोक आस्था के महापर्व चैती छठ की शुरुआत आज नहाय खाय के साथ हो गई है. चैती छठ 16 अप्रैल से शुरू होकर 19 अप्रैल तक चलेगा. यह पर्व चार दिन तक चलता है. छठ महापर्व की शुरुआत नहाय

नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, लोगों से घर में ही पर्व मनाने की अपील
First Bihar
2 मिनट

PATNA : लोक आस्था के महापर्व चैती छठ की शुरुआत आज नहाय खाय के साथ हो गई है. चैती छठ 16 अप्रैल से शुरू होकर 19 अप्रैल तक चलेगा. यह पर्व चार दिन तक चलता है. छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय के दिन से होती है. आस्था का महापर्व छठ साल में दो बार मनाया जाता है. यह पर्व चैत्र माह में और कार्तिक माह में मनाया जाता है.


आज यानी 16 अप्रैल को चतुर्थी तिथि के दिन नहाय-खाय किया जाएगा. वहीं, 17 अप्रैल दिन शनिवार को पंचमी तिथि में लोहंडा या खरना होगा. इस दिन छठ व्रती पूरे दिन व्रत रखते हैं और शाम में गुड़ वाली खीर का प्रसाद बनाकर सूर्य देव की पूजा करने के बाद इसी प्रसाद के साथ कुछ खाया जाता है.


18 अप्रैल को षष्ठी तिथि को शाम में छठ व्रती नदी और तालाब तट पर पहुंचकर सूर्य देवता को अर्घ्य देंगे. फिर 19 अप्रैल सप्तमी तिथि को सुबह नदी और तालाब के तट पर पहुंचकर उगते सूर्यदेव को अर्घ्य दिया जाएगा. इस व्रत को करने के नियम इतने कठिन होते हैं कि इसी वजह से इसे महापर्व और महाव्रत के नाम से जाना जाता है.


हालांकि इस साल भी बिहार में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार और प्रशासन ने छठव्रतियों को पटना के घाटों तलाबों में छठ अर्घ्य नहीं देने की हिदायत दी है. लोगों से घर पर ही छठ व्रत मनाने की अपील की गई है. 

टैग्स