ब्रेकिंग
बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

Maha Kumbha 2025: सिर पर 45 किलो रूद्राक्ष और शरीर पर उसी का कवच, महाकुंभ में आकर्षण का केंद्र बने ये बाबा

DESK: प्रयागराज में आगामी 13 जनवरी से शुरू होने वाले महाकुंभ में देश भर से संतों का पहुंचना जारी है। इसी बीच हरियाणा से आए आवाहन अखाड़े के संत गीतानंद जी महाराज विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

Maha Kumbha 2025: सिर पर 45 किलो रूद्राक्ष और शरीर पर उसी का कवच, महाकुंभ में आकर्षण का केंद्र बने ये बाबा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: प्रयागराज में आगामी 13 जनवरी से शुरू होने वाले महाकुंभ में देश भर से संतों का पहुंचना जारी है। इसी बीच हरियाणा से आए आवाहन अखाड़े के संत गीतानंद जी महाराज विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। उनके सिर पर ढाई लाख रुद्राक्ष की मालाओं से बना लगभग 45 किलो का शिवलिंग और शरीर पर रुद्राक्ष का कवच देखकर लोग दंग रह जाते हैं।


गीतानंद जी महाराज ने छह साल पहले 2019 में प्रयागराज कुंभ में बारह साल तक सिर पर सवा लाख रुद्राक्ष धारण करने का संकल्प लिया था। तब से लेकर अब तक लोग उन्हें रुद्राक्ष की मालाएं भेंट करते रहे हैं और उन्होंने इन सभी मालाओं को एकत्रित कर अपने सिर पर शिवलिंग की शक्ल में धारण कर लिया है।


हरियाणा के पलवल निवासी गीतानंद जी महाराज का कहना है कि उन्होंने यह संकल्प विश्व कल्याण और सनातन धर्म की मजबूती के लिए लिया था। वे महाकुंभ में गंगा की रेती पर घंटों धूनी रमाकर साधना करते हैं और मानव जाति के कल्याण की कामना करते हैं।


गीतानंद जी महाराज यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बेहद प्रभावित हैं और उनका मानना है कि योगी जी सनातन धर्म को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

टैग्स