ब्रेकिंग
बिहार में इंवेस्टमेंट का दिखावा ! तीन मंत्रियों को 'दुबई' से आया बुलावा... AIM Congress 2026 में होंगे शामिल, निवेशकों को देंगे न्योता, बड़ा सवाल- निवेशक आएंगे या...? नेपाल में भूस्खलन के बाद बढ़ा गंडक में फ्लैश फ्लड का खतरा, उत्तर बिहार में अलर्ट; तटबंधों पर चौकसीसारण के माही नदी का तटबंध टूटने से 8 गांव प्रभावित, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने लिया जायजाबारिश के बीच तीन मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंकापूर्णिया में CSP संचालकों पर SSP सख्त, सुरक्षा को लेकर हुई अहम बैठक; दिए गए कई कड़े निर्देशबिहार में इंवेस्टमेंट का दिखावा ! तीन मंत्रियों को 'दुबई' से आया बुलावा... AIM Congress 2026 में होंगे शामिल, निवेशकों को देंगे न्योता, बड़ा सवाल- निवेशक आएंगे या...? नेपाल में भूस्खलन के बाद बढ़ा गंडक में फ्लैश फ्लड का खतरा, उत्तर बिहार में अलर्ट; तटबंधों पर चौकसीसारण के माही नदी का तटबंध टूटने से 8 गांव प्रभावित, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने लिया जायजाबारिश के बीच तीन मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंकापूर्णिया में CSP संचालकों पर SSP सख्त, सुरक्षा को लेकर हुई अहम बैठक; दिए गए कई कड़े निर्देश

कटिहार मंडल कारा में धूमधाम के साथ माता रानी की पूजा, बंदियों और जेल कर्मियों ने रखा उपवास

KATIHAR: शारदीय नवरात्र के महाअष्टमी पर देशभर में मां दुर्गा की पूजा धूमधाम के साथ की जा रही है। कटिहार के मंडल कारा में भी माहौल भक्तिमय बना हुआ है। नवरात्र में यहां कई बंदियों ने

 कटिहार मंडल कारा में धूमधाम के साथ माता रानी की पूजा, बंदियों और जेल कर्मियों ने रखा उपवास
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KATIHAR: शारदीय नवरात्र के महाअष्टमी पर देशभर में मां दुर्गा की पूजा धूमधाम के साथ की जा रही है। कटिहार के मंडल कारा में भी माहौल भक्तिमय बना हुआ है। नवरात्र में यहां कई बंदियों ने उपवास रख मां दुर्गा की पूजा अर्चना में लगे हुए है। यहां बड़े ही श्रद्धा के साथ बंदी नवरात्रा कर रहे हैं। 


मंडल कारा प्रशासन के द्वारा नवरात्रा कर रहे बंदियों के लिए हर सुविधा प्रदान की गई है। साथ ही माँ दुर्गा की प्रतिमा को भी स्थापित किया गया है। जहां बंदी पूजा-अर्चना में लगे हैं। मंडल कारा को पूरी तरह रंग बिरंगे लाइट्स से सजाया गया है। पूरे विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना की जा रही है।


 कटिहार मंडल कारा के असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट दीपू कुमार शर्मा में बताया कि मंडल कारा कटिहार में सभी बंदियों के लिए पूजा-पाठ की व्यवस्था की गई है। मंडल कारा में 28 पुरुष बंदी औऱ 2 महिला बंदी नवरात्रा का पाठ कर रहे हैं। जिनके लिए फलाहार की व्यवस्था की गई है। साथ ही मंडल कारा में तैनात पुलिस कर्मी भी उपवास रखकर नवरात्रा का पाठ कर रहे हैं। जेल परिसर में भक्तिमय माहौल है। मंडल कारा में बंदियों और तैनात पुलिस कर्मियों की श्रद्धा भक्ति देखते ही बन रही है।