ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Diwali 2025: कार्तिक अमावस्या की रात करें ये आसान उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से घर में होगी बरकत

Diwali 2025: दीपावली का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। यह त्योहार हर साल कार्तिक महीने की अमावस्या को मनाया जाता है। इस दिन खासतौर पर रात के समय कुछ खास पूजा-पाठ और उपाय करने की परंपरा है। ऐसा माना जाता है कि इन उपायों को करने से जीवन में खुशहाली और ध

Diwali 2025
Diwali 2025
© Google
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Diwali 2025: दीपावली का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। यह त्योहार हर साल कार्तिक महीने की अमावस्या को मनाया जाता है। इस दिन खासतौर पर रात के समय कुछ खास पूजा-पाठ और उपाय करने की परंपरा है। ऐसा माना जाता है कि इन उपायों को करने से जीवन में खुशहाली और धन-संपत्ति बनी रहती है। साथ ही, मां लक्ष्मी भी खुश होकर घर में स्थायी रूप से वास करती हैं। इस बार दिवाली 20 अक्टूबर को है, तो जानें कुछ आसान और चमत्कारी उपाय जो इस दिन करने से आपके घर में बरकत ला सकती है... 


1. मुख्य दरवाज़े को सजाएं और बनाएं लक्ष्मी के पगचिह्न

दिवाली की शाम अपने घर के मुख्य दरवाज़े को फूलों और आम या अशोक के पत्तों से सजाएं। दरवाज़े के पास रंगोली बनाएं और फिर चावल के आटे और सिंदूर से घर के बाहर से अंदर की ओर मां लक्ष्मी के पैर के निशान बनाएं। यह माना जाता है कि इससे मां लक्ष्मी खुश होकर आपके घर आती हैं।


2. तिजोरी में रखें ये शुभ चीज़ें

लक्ष्मी पूजा के बाद अपनी तिजोरी या जहां आप पैसे रखते हैं वहां कुछ चीज़ें रखें:

पाँच कमल के बीज (कमल गट्टे),

एक साबुत हल्दी की गांठ,

थोड़ा सा साबुत धनिया,

पूजा में इस्तेमाल किया गया लक्ष्मी-गणेश वाला चांदी का सिक्का।

ये चीज़ें धन और समृद्धि बढ़ाने में मदद करती हैं।


3. हर कोने में जलाएं दीपक

दिवाली की रात घर के हर हिस्से में दीये जलाएं — खासकर रसोई, पानी की जगह और तुलसी के पास। इससे घर में सकारात्मकता और शांति बनी रहती है।


4. मां लक्ष्मी को चढ़ाएं फूल और इत्र

पूजा के समय मां लक्ष्मी को लाल गुलाब के फूल चढ़ाएं और केसर वाली खीर का भोग लगाएं। पूजा के बाद गुलाब का इत्र देवी को अर्पित करें और खुद भी थोड़ा लगाएं। इससे घर में खुशहाली आती है।


5. गुप्त रूप से करें दान

दिवाली की रात किया गया दान बहुत फलदायी होता है। पूजा के बाद किसी जरूरतमंद को चुपचाप खाना, कपड़े या मिठाई दान करें। इस गुप्त दान से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और घर की गरीबी दूर होती है।

टैग्स