ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

Ram Navami 2025: राम नवमी पर निकली भव्य शोभा यात्रा, गोल इंस्टिट्यूट के फाउंडर एवं एमडी बिपिन सिंह ने किया नेतृत्व

Ram Navami 2025: महाचक ग्राम वासियों द्वारा महाचक से सिढ़ शिवाला तक रामनवमी के पावन अवसर पर एक भव्य शोभा यात्रा निकाला गया, जिसका आयोजन गोल इंस्टिट्यूट के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक

Ram Navami 2025
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Ram Navami 2025: महाचक ग्राम वासियों द्वारा महाचक से सिढ़ शिवाला तक रामनवमी के पावन अवसर पर एक भव्य शोभा यात्रा निकाला गया, जिसका आयोजन गोल इंस्टिट्यूट के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक बिपिन सिंह ने किया। 


इस शोभा यात्रा में महाचक ग्राम के अलावा नवरंगा, बुढ़ी, उपथु, भैया बीघा, मुरू बीघा, मनीबी, पियार, मीरगंज, बदरा, बदहपुर, नगरियावां, डीहुरी, डेमा, करजनी, सिढ़, दुनीचक, बीकायपुर, महादेवबीघा एवं कई अन्य गांवों के हजारों लोगों ने भाग लिया। हाथी,  घोड़े और आकर्षक झांकियों ने यात्रा को और भी भव्य व मनोहारी बना दिया।


बिपिन सिंह ने नवरात्र के नौ दिनों की पूजा उपरांत राम जन्मोत्सव के दिन यह शोभा यात्रा शांति, समृद्धि और सम्पूर्ण मानवता के कल्याण हेतु आयोजित की। इस यात्रा में हिन्दू-मुस्लिम सहित सभी समुदायों के लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया, जो भारत की ‘विविधता में एकता’एवं गंगा-जमुनी तहज़ीव की अद्भुत मिसाल पेश करता है।


इस अवसर पर बिपिन सिंह ने कहा, “हमें मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों का पालन करना चाहिए और उनके पदचिन्हों पर चलकर एक आदर्श समाज की स्थापना करनी चाहिए। प्रत्येक वर्ष नवरात्र के उपरान्त रामजन्मोत्सव के उपलक्ष्य में इस शोभा-यात्रा का आयोजन किया जाता है, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर जन-कल्याण की भावना के साथ शोभा-यात्रा को सफल बनाते हैं। रामभक्ति और सांप्रदायिक सौहार्द का यह दृश्य सभी के हृदय को स्पर्श कर गया। आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों और प्रतिभागियों में विशेष उत्साह और आस्था देखने को मिली।

टैग्स