ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर के एक होटल में हो गया बड़ा कांड: शादी का झांसा देकर युवती से दरिंदगी, प्रेमी गिरफ्तारबिहार में मिड डे मील खाने के बाद 250 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल में मचा हड़कंपतमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस: थलापति विजय की TVK बहुमत से दूर, गवर्नर ने दोबारा लौटाया; क्या हैं विकल्प?बिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेशदोहरी नागरिकता के बाद अब नए मामले में घिरे राहुल गांधी, सुनवाई के लिए कोर्ट ने तय की तारीखमुजफ्फरपुर के एक होटल में हो गया बड़ा कांड: शादी का झांसा देकर युवती से दरिंदगी, प्रेमी गिरफ्तारबिहार में मिड डे मील खाने के बाद 250 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल में मचा हड़कंपतमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस: थलापति विजय की TVK बहुमत से दूर, गवर्नर ने दोबारा लौटाया; क्या हैं विकल्प?बिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेशदोहरी नागरिकता के बाद अब नए मामले में घिरे राहुल गांधी, सुनवाई के लिए कोर्ट ने तय की तारीख

Diwali 2025: दिवाली पर मिठास के साथ जहर? जानिए किन मिठाइयों में होती है सबसे ज्यादा मिलावट

Diwali 2025: त्योहारी सीजन की शुरुआत होते ही मिलावटखोर भी एक्टिव हो जाते हैं। हालांकि खाद्य सुरक्षा विभाग निगरानी और जांच करता है, लेकिन हमें भी खरीदारी करते समय सतर्क रहना जरूरी है। कुछ खास चीजें हैं जिनमें इस समय सबसे ज्यादा मिलावट देखने को मिलती ह

Diwali 2025
Diwali 2025
© Google
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Diwali 2025: त्योहारी सीजन की शुरुआत होते ही मिलावटखोर भी एक्टिव हो जाते हैं। हालांकि खाद्य सुरक्षा विभाग निगरानी और जांच करता है, लेकिन हमें भी खरीदारी करते समय सतर्क रहना जरूरी है। कुछ खास चीजें हैं जिनमें इस समय सबसे ज्यादा मिलावट देखने को मिलती है। जाने कौन कौन सी मिठाई में होती है सबसे ज्यादा मिलावट... 


त्योहारों के दौरान मिलावट करने वाले लोग ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग चेकिंग करता है, लेकिन हमें खुद भी खरीदारी में सावधानी रखनी चाहिए। खासकर कुछ चीजों में ज्यादा मिलावट होती है। आइए जानते हैं ऐसी 5 चीजें जिनमें अक्सर मिलावट होती है।

खोया

त्योहारों में मिठाइयां बनाने के लिए खोया ज्यादा लिया जाता है। इसमें स्टार्च, मैदा, सूजी और हाइड्रोजन पेरोक्साइड मिलाकर ज्यादा दिनों तक ताजा दिखाने की कोशिश की जाती है। आप खोया को मसलकर और उसकी खुशबू देखकर मिलावट पता कर सकते हैं। आयोडीन टिंचर डालकर भी चेक कर सकते हैं।


 पनीर

पनीर में यूरिया, सिंथेटिक दूध, स्टार्च और फार्मेलिन जैसे नुकसानदायक चीजें मिलाई जाती हैं। आयोडीन टिंचर डालने पर अगर पनीर काला पड़ जाए तो वह मिलावटी है। पानी में डालकर भी देख सकते हैं, अगर पनीर टूटकर पानी धुंधला कर दे तो मिलावटी हो सकता है।


चांदी का वर्क

मिठाइयों पर लगाया जाने वाला चांदी का वर्क भी मिलावटी हो सकता है। इसे जलाकर चेक करें, अगर तेज चमक दे या धुआं काला निकले तो मिलावट हो सकती है।


मसाले

काली मिर्च में पपीते के बीज मिलाए जाते हैं। इसे पानी में डालकर चेक करें, पपीते के बीज तैरते हैं। हल्दी में रंग मिलाने के लिए पानी में घोलकर देखें, अगर पानी पीला और धुंधला रहे तो मिलावट है। नींबू का रस डालने पर अगर बुलबुले बनें तो उसमें चाक मिला हो सकता है।


 मिठाई

मिठाइयों में सिंथेटिक रंग मिलाए जाते हैं ताकि वे ज्यादा आकर्षक दिखें। काजू कतली में मैदा और मूंगफली पाउडर की मिलावट होती है।

त्योहारों में खरीदारी करते वक्त इन बातों का ध्यान रखें ताकि मिलावटी चीजें खाने से बच सकें और सेहत खराब न हो।

टैग्स

संबंधित खबरें