ब्रेकिंग
Bankipur Byelection Voting: बांकीपुर में वोटिंग शुरू, 25 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद; बूथों पर उमड़े मतदाताBihar weather : बिहार से रूठा मॉनसून! आज 12 जिलों में आंधी-बिजली का येलो अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिशBankipur By Election 2026: बांकीपुर के मतदाताओं की आज सवैतनिक छुट्टी, निजी कंपनी भी नहीं रोक सकती वोट डालने सेBankipur By-Election Voting: बांकीपुर में आज वोटिंग, 25 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद, 3 अगस्त को आएगा फैसलापूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक आवास के सामने फायरिंग, दो युवक गंभीर रूप से घायलBankipur Byelection Voting: बांकीपुर में वोटिंग शुरू, 25 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद; बूथों पर उमड़े मतदाताBihar weather : बिहार से रूठा मॉनसून! आज 12 जिलों में आंधी-बिजली का येलो अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिशBankipur By Election 2026: बांकीपुर के मतदाताओं की आज सवैतनिक छुट्टी, निजी कंपनी भी नहीं रोक सकती वोट डालने सेBankipur By-Election Voting: बांकीपुर में आज वोटिंग, 25 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद, 3 अगस्त को आएगा फैसलापूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक आवास के सामने फायरिंग, दो युवक गंभीर रूप से घायल

‘बड़े घरों की महिलाएं शराब पी रहीं…’ यह बयान देकर फिर विवादों में आ गए बागेश्वर धाम वाले बाबा

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का महिलाओं और शराब को लेकर दिया गया बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर तीखी प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।

मध्यप्रदेश न्यूज
धीरेन्द्र शास्त्री का वीडियो वायरल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: मध्य प्रदेश में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्णा शास्त्री एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने बड़े घरानों की महिलाओं द्वारा शराब सेवन को लेकर टिप्पणी की, कहा कि बड़े घर की महिलाए और माताएं भी शराब पीने लगी है। जिसके बाद उनका बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। यहां तक कि उन्होंने यह भी टिप्पणी की कि ऐसे घरों में रोते हुए बच्चे को चुप कराने के लिए शराब तक दी जा सकती है।


मध्य प्रदेश में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। महिलाओं और शराब को लेकर की गई उनकी टिप्पणी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसके बाद इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इससे पहले भी वे अपने बयानों को लेकर विवादों में रह चुके हैं।


एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शास्त्री ने कहा कि अब बड़े घरानों की महिलाएं और माताएं भी शराब का सेवन करने लगी हैं, जिसका सीधा असर समाज के संस्कारों पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब घर की महिलाएं ही इस तरह के व्यवहार अपनाएंगी, तो आने वाली पीढ़ी पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ना तय है।


उन्होंने आगे कहा कि जिन परिवारों में महिलाएं शराब पीती हैं, वहां बच्चों के संस्कार भी प्रभावित होते हैं। शास्त्री ने व्यंग्यात्मक अंदाज में यह भी कहा कि अगर मां खुद शराब पीती है, तो वह बच्चों को भी उसी दिशा में ले जा सकती है। यहां तक कि उन्होंने यह भी टिप्पणी की कि ऐसे घरों में रोते हुए बच्चे को चुप कराने के लिए शराब तक दी जा सकती है।


उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे विवाद और गहरा गया है। यह पहला मौका नहीं है जब धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने बयानों को लेकर चर्चा में आए हों। इससे पहले भी धर्म, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर दिए गए उनके कई बयान सुर्खियों में रहे हैं।

टैग्स