ब्रेकिंग
बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

दीपोत्सव की धूम: 28 लाख दीप से जगमग हुई अयोध्या, सरयू के तट पर बना नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

DESK: भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या में दीपोत्सव की धूम मची है। 28 लाख दीप से पूरी राम नगरी जगमग हो गई है। दीपोत्सव के दौरान नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉड भी बना है। सीएम योगी आदित्यनाथ

दीपोत्सव की धूम: 28 लाख दीप से जगमग हुई अयोध्या, सरयू के तट पर बना नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या में दीपोत्सव की धूम मची है। 28 लाख दीप से पूरी राम नगरी जगमग हो गई है। दीपोत्सव के दौरान नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉड भी बना है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर में दीपक जलाकर दीपोत्सव का शुभारंभ दिया। इसके साथ ही सरयू नदी के सभी 55 घाट जगमगा उठे।


इसी के साथ राम की पौड़ी पर नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया। एक साथ 25 लाख दीये आधे घंटे में जलाकर रिकॉर्ड बनाया गया। सरयू तट पर जमा हुए लाखों लोग इस पल को अपने मोबाइल में कैद करते रहे। दीपोत्सव में लेजर शो, ड्रोन शो, आतिशबाजी और धर्म पथ पर थीमेटिक गेट्स से चलचित्र रामायण लोगों को खूब लुभा रहे हैं।


अयोध्या में आठवें दीपोत्सव के मौके पर वहीं नजारा दिख रहा है जो बनवास से श्रीराम के लौटने पर त्रेतायुग में दिखा था। साढ़े पांच सौ साल के बाद भव्य श्रीराम मंदिर में रामलला के विराजमान होने के बाद यह पहली दिवाली काफी खास है। साकेत महाविद्यालय से लेकर रामकथा पार्क तक पूरी सड़क को भव्य तरीके से सजाया गया है। इलेक्ट्रीक लाइटों की रोशनी से पूरा इलाका सराबोर हो गया है।


चारों तरफ भक्ति गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। 28 लाख दीप को बिछाने में 30 हजार वालियंटर लगे हुए थे। दीपोत्सव से पहले राम जानकी और लक्ष्मण पुष्पक विमान से पहुंचे, जहां सीएम योगी ने उनका स्वागत किया। पूरा राम दरबार जब रथ पर सवार हुआ तो सीएम योगी ने रथ को अपने हाथों से खींचा। रामकथा पार्क में सीएम योगी ने भगवान श्रीराम की आरती उतारी और राज तिलक किया।