ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में बाढ़ से फसल बर्बाद? किसानों के खाते में आएंगे ₹45 हजार तक, लेकिन 33% वाला ये नियम जान लेंBihar Flood: 22 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से घिरे, 12 जिलों में संकट; जानिए पटना समेत किन इलाकों पर सबसे ज्यादा असरबिहार में बाढ़ का तांडव! 5 की मौत, 45 स्कूल बंद; पटना-मोकामा तक पहुंचा पानीबाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे मोदी सरकार, तेजस्वी ने की मांग, कहा..बिहार को दे विशेष पैकेज मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामदBihar News: बिहार में बाढ़ से फसल बर्बाद? किसानों के खाते में आएंगे ₹45 हजार तक, लेकिन 33% वाला ये नियम जान लेंBihar Flood: 22 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से घिरे, 12 जिलों में संकट; जानिए पटना समेत किन इलाकों पर सबसे ज्यादा असरबिहार में बाढ़ का तांडव! 5 की मौत, 45 स्कूल बंद; पटना-मोकामा तक पहुंचा पानीबाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे मोदी सरकार, तेजस्वी ने की मांग, कहा..बिहार को दे विशेष पैकेज मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामद

बिहार में गरजे बाबा रामदेव, कहा - देश में नहीं चलेगा गजवा-ए-हिन्द, अब चलेगा योग का जादू

SASARAM : बिहार के सासाराम में योग गुरु बाबा रामदेव ने बड़ा बयान दिया है। बाबा रामदेव ने कहा है कि भारत में गजवा-ए-हिन्द नहीं चलेगा। जो भी लोग सिर तन से जुदा की बात करता है उनको ठीक

बिहार में गरजे बाबा रामदेव, कहा - देश में नहीं चलेगा गजवा-ए-हिन्द, अब चलेगा योग का जादू
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SASARAM : बिहार के सासाराम में योग गुरु बाबा रामदेव ने बड़ा बयान दिया है। बाबा रामदेव ने कहा है कि भारत में गजवा-ए-हिन्द नहीं चलेगा। जो भी लोग सिर तन से जुदा की बात करता है उनको ठीक करने के लिए अमित शाह और मोदी की जोड़ी काफी है। इसके आगे उन्होंने कहा कि विश्व में सिर्फ अब योग का जादू चलेगा। बाबा रामदेव ने कहा कि आने वाले 10-15 सालों में दुनिया योग के मार्ग पर चलेगी।  ये है सनातन धर्म की विश्व विजय यात्रा। 


बता दें कि, बाबा रामदेव बिहार आए हुए हैं। वो रोहतास में पायलट बाबा के आश्रम में भगवान शिव की 111 फीट ऊंची प्रतिमा का उद्घाटन करने के लिए आए हुए थे। इस मंदिर में प्रतिमा का निर्माण  पायलट बाबा ने कराया है।  यह अपने निर्माण काल से श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा है। बताया जाता है कि यहां भगवान भोले शंकर के त्रिशूल की ऊंचाई लगभग 60 फीट है। 


बताया जाता है कि, यह मंदिर प्राकृतिक आपदा से सुरक्षित है। भगवान शिव की प्रतिमा में उनका त्रिशूल मूर्ति से भी ऊंचा है। जिसपर तड़ित चालक लगाया गया है, ताकि आकाशीय बिजली से इस ऊंची प्रतिमा को कोई क्षति नहीं पहुंचे। इस  प्रतिमा का आधार इतना ठोस है कि भूकंप में भी यह सुरक्षित रहेगी।  प्रतिमा के सामने नंदी की ऊंची मूर्ति है।  प्रतिमा के चारों तरफ शिवलिंग है। 


वहीं, इस लोकार्पण समारोह में मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम, सांसद मनोज तिवारी, छेदी पासवान जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी, पंचायती अखाड़ा निरंजन आचार्य, महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी, वरिष्ठ महामंडलेश्वर अर्जुन पूरी, स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती एवं अन्य संत मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि पुरे देश में कहीं भी  गजवा-ए-हिन्द नहीं चलने वाला है, जो भी ऐसा सोच रखते हैं अपनी सोच को बदल लें। वही भाजपा सांसद मनोज तिवारी, छेदी पासवान, पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह, बिहार सरकार के मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम, पूर्व विधायक ललन पासवान, पूर्व एमएलसी कृष्णा सिंह आदि भी सामिल हुए।


रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Amit

FirstBihar संवाददाता