ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बिहार: प्राइवेट स्कूल के हॉस्टल में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी फरार

AURANGABAD: प्राइवेट स्कूल के हॉस्टल में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा ने हॉस्टल के मालिक राजू कुमार पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। घट

 बिहार: प्राइवेट स्कूल के हॉस्टल में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी फरार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

AURANGABAD: प्राइवेट स्कूल के हॉस्टल में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा ने हॉस्टल के मालिक राजू कुमार पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। घटना औरंगाबाद के दाउदनगर की है। घटना के बाद आरोपी फरार है। मामला सामने आने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है।


हॉस्टल से भागकर पीड़िता पुलिस के पास पहुंची और अपनी बातें रखी। जिसके बाद थाने में मामला दर्ज किया गया। पीड़ित छात्रा ने हॉस्टल के मालिक राजू कुमार पर दो दिनों तक लगातार दुष्कर्म का आरोप लगाया। 


महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि 12 वर्षीया नाबालिग बच्ची दाउदनगर स्थित स्कूल में पढ़ती है। उसके माता-पिता गुजरात में निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। हॉस्टल में लड़कियों में एकमात्र वही रहती थी जबकि बाकी छात्र रहते हैं। पीड़िता के बयान के बाद हॉस्टल के मालिक के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। सदर अस्पताल में पीड़िता की मेडिकल जांच करायी गयी है। अब कोर्ट में उसका बयान दर्ज कराया जाएगा।