ब्रेकिंग
बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

Kharmas 2024: 15 दिसंबर से शुरू होकर इस दिन तक रहेगा खरमास, एक महीने तक नहीं हो सकेंगे ये जरूरी काम; इन राशियों के लिए रहेगा शुभ

DESK: आगामी 15 दिसंबर, 2024 को रात 10:19 बजे सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेगा जिसके साथ ही खरमास का प्रारंभ हो जाएगा। जगन्नाथ मंदिर के पंडित समीर कुमार मिश्रा के अनुसार, खरमास 14 जन

Kharmas 2024: 15 दिसंबर से शुरू होकर इस दिन तक रहेगा खरमास, एक महीने तक नहीं हो सकेंगे ये जरूरी काम; इन राशियों के लिए रहेगा शुभ
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: आगामी 15 दिसंबर, 2024 को रात 10:19 बजे सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेगा जिसके साथ ही खरमास का प्रारंभ हो जाएगा। जगन्नाथ मंदिर के पंडित समीर कुमार मिश्रा के अनुसार, खरमास 14 जनवरी, 2025 तक रहेगा। इस दौरान विवाह, सगाई, मुंडन, गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य नहीं किए जाएंगे।


क्या है खरमास?

हिंदू धर्म में खरमास एक खास अवधि है। जब सूर्य देव धनु या मीन राशि में प्रवेश करते हैं, तो खरमास शुरू हो जाता है। आम तौर पर साल में दो बार खरमास लगता है। खरमास के दौरान शुभ और मांगलिक कार्यों को टाल दिया जाता है।


खरमास में किन राशियों को मिलेगा लाभ?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, खरमास के दौरान कुछ राशियों पर विशेष कृपा रहती है। इस बार खरमास में निम्नलिखित राशियों को लाभ मिलने की संभावना है:

मेष राशि: कार्यक्षेत्र में सफलता, यात्रा से लाभ, आय में वृद्धि।

मिथुन राशि: नौकरी में पदोन्नति, आर्थिक स्थिति में सुधार, दांपत्य जीवन सुखमय।

सिंह राशि: आय में वृद्धि, वैवाहिक जीवन सुखद, शिक्षा में सफलता।

वृश्चिक राशि: नौकरी में तरक्की, व्यापार में लाभ, आध्यात्मिक विकास।


बता दें कि यह जानकारी सामान्य ज्योतिषीय भविष्यवाणियों पर आधारित है। व्यक्तिगत जन्म कुंडली के आधार पर ही सटीक जानकारी प्राप्त की जा सकती है। विस्तृत जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ से सलाह लें।