ब्रेकिंग
प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्ष मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीप्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्ष मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्री

योगी के गढ़ गोरखपुर में मुकेश सहनी, निषाद आरक्षण को लेकर लड़ेंगे आर या पार की लड़ाई

DESK: वीआईपी पार्टी के संस्थापक सह मंत्री मत्स्य एवं पशुपालन विभाग बिहार सरकार "सन ऑफ मल्लाह" मुकेश सहनी आज योगी के गढ़ गोरखपुर में हैं। गोरखपुर में हर निषाद स

योगी के गढ़ गोरखपुर में मुकेश सहनी, निषाद आरक्षण को लेकर लड़ेंगे आर या पार की लड़ाई
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: वीआईपी पार्टी के संस्थापक सह मंत्री मत्स्य एवं पशुपालन विभाग बिहार सरकार  "सन ऑफ मल्लाह" मुकेश सहनी आज योगी के गढ़ गोरखपुर में हैं। गोरखपुर में हर निषाद समाज के भाई बहनों के घर–घर जाकर उनके हक और अधिकार के बारे में बताएंगे। 


मुकेश सहनी के पार्टी यानी वीआईपी इसी उद्देश्य से 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं, की हर हाल में उत्तरप्रदेश में निषाद जाति के लिए आरक्षण लागू किया जाए। आजादी के बाद आज 75 सालों बाद भी निषाद समाज का भला नहीं हो पाया, सबने निषाद समाज को ठगा और अब उत्तरप्रदेश की मौजूदा सरकार भी यही कर रही हैं। 


मुकेश सहनी के गोरखपुर पहुंचने पर निषाद समाज में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है, हर कोई स्वागत में पलकें बिछाए बैठे थे। मुकेश सहनी ने कहा कि सरकार वह होती  है जो जनता का दुख दर्द समझे, यहां तो उत्तरप्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री अपने राजमहल में बैठकर सत्ता का सुख भोग रहे हैं। गोरखपुर के निषाद जाति के बीच पहुंचकर उनके साथ ही रहे सौतले व्यहार के बारे में उनको अहसास करना है, निषाद समाज अपने वोट के ताकत को समझे, और उनके समर्थन के बिना, उत्तरप्रदेश में सरकार बनाना संभव नहीं है, इसको भी भली भांति जान ले। 


दूसरी तरफ निषाद पार्टी के डॉ संजय निषाद अपने परिवार को धन कुबेर बना रहे हैं, उनको निषाद समाज से कोई मतलब नहीं है, सिर्फ उनके परिवार के लोगों को राजगद्दी मिल जाए, इसके लिए मौजूदा सरकार के तलवे चाट रहे हैं। आगे मुकेश सहनी ने कहा कि गोरखपुर के हर निषाद से वे मिलेंगे, और आने वाले विधानसभा चुनाव में निषाद जाति को एकजुट कर आरक्षण की लड़ाई लड़ेंगे।मुकेश सहनी जी के साथ गोरखपुर पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि निषाद जाति ही उत्तरप्रदेश में आगामी सरकार बनाएगी, और अपने समाज के लिए आरक्षण को हर हाल में लेकर रहेगी।

टैग्स