ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

योगी कैबिनेट में मंत्री बनेंगे पलटू राम, मिशन 2022 के लिए कई नए चेहरों की होगी एंट्री

DESK : अगले साल कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी लगातार और राज्यों में नेतृत्व परिवर्तन कर रही है, जहां उसकी सरकार पहले से चल रही है. बीजेपी ने उत्तर प्र

योगी कैबिनेट में मंत्री बनेंगे पलटू राम, मिशन 2022 के लिए कई नए चेहरों की होगी एंट्री
First Bihar
3 मिनट

DESK : अगले साल कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी लगातार और राज्यों में नेतृत्व परिवर्तन कर रही है, जहां उसकी सरकार पहले से चल रही है. बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन तो नहीं किया. लेकिन वहां नए चेहरों को कैबिनेट में शामिल किया जा रहा है. योगी मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा रहा है. इस विस्तार में कई नए चेहरों को जगह मिलनी तय है.


उत्तर प्रदेश की सियासत से जो ताजा खबर सामने आ रही है. उसके मुताबिक के थोड़ी देर बाद योगी मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है. इसमें जितिन प्रसाद को कैबिनेट मंत्री बनाया जा रहा है. पलटू राम, छत्रपाल गंगवार, संगीता बिंद, धर्मवीर प्रजापति कैबिनेट में राज्यमंत्री के तौर पर शामिल किए जा रहे हैं. संजीव कुमार गौड़ दिनेश खटीक भी राज्य मंत्री के तौर पर कैबिनेट में शामिल होने जा रहे हैं. आज शाम 6 बजे योगी कैबिनेट का विस्तार होगा.


चर्चा है कि बलरामपुर सदर की सुरक्षित सीट से भाजपा विधायक पलटू राम रविवार शाम को मंत्री पद की शपथ लेंगे. वह राजनीति के अलावा खेती भी करते हैं और सादगी से अपना जीवन गुजारते हैं. पलटू राम को राजनीति विरासत में नहीं मिली बल्कि उन्होंने अपनी मेहनत, ईमानदारी व समाज सेवा से अपना मुकाम बनाया है.


गोंडा जिले के परेड सरकार गांव में जन्मे विधायक पलटू राम ने फैजाबाद के अवध विश्वविद्यालय से एमए तक की शिक्षा प्राप्त की. राजनीति में रुझान होने के कारण वह छात्र जीवन से ही समाज कार्यों में भागीदारी करते रहे. मिल रही जानकारी के मुताबिक पलटूराम लखनऊ पहुंच गए हैं. शाम छह बजे शपथ ले सकते हैं.


पलटूराम  सोनकर (खटीक) बिरादरी से ताल्लुक रखते है. इनकी पत्नी ज्ञानमती गोंडा जिला पंचायत के अध्यक्ष रह चुकी है. 2017 के चुनाव में कांग्रेस-सपा गठबंधन प्रत्याशी शिवलाल को 25000 के भारी अंतर से पराजित किया था. उन्होंने छात्र राजनीति से अपना सफर शुरू किया था. 2017 में बीजेपी के टिकट पर पहली बार विधायक चुने गए. पलटू राम प्रखर वक्ता के रूप में जाने जाते हैं और आम लोगों के बीच का काफी लोकप्रिय हैं.