ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में करारी हार पर बोले बीजेपी के मंत्री, कहा..हम लोग हारेंगे तो हुरेंगे और जीतेंगे तो ठूरेंगे वाला नहीं हैं 'Spider-Man: Brand New Day' ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड, ओपनिंग वीकेंड में इतिहास रचते हुए बनी दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मबांका जिला परिषद में निगरानी की छापेमारी से मचा हड़कंप, 1.26 लाख रुपये रिश्वत लेते रिटायर्ड जेई और क्लर्क गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: 19वें राउंड में प्रशांत किशोर 11,289 वोट से आगे, तेज प्रताप यादव का बीजेपी पर बड़ा हमलाBihar News: परचून दुकान और गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; 60 लाख रुपये के नुकसान की आशंकाबांकीपुर उपचुनाव में करारी हार पर बोले बीजेपी के मंत्री, कहा..हम लोग हारेंगे तो हुरेंगे और जीतेंगे तो ठूरेंगे वाला नहीं हैं 'Spider-Man: Brand New Day' ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड, ओपनिंग वीकेंड में इतिहास रचते हुए बनी दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मबांका जिला परिषद में निगरानी की छापेमारी से मचा हड़कंप, 1.26 लाख रुपये रिश्वत लेते रिटायर्ड जेई और क्लर्क गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: 19वें राउंड में प्रशांत किशोर 11,289 वोट से आगे, तेज प्रताप यादव का बीजेपी पर बड़ा हमलाBihar News: परचून दुकान और गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; 60 लाख रुपये के नुकसान की आशंका

ये बिहार है साहब..यहां कभी पुल गिर जाता है तो कभी सड़कें धंस जाती है, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के प्रति लोगों में आक्रोश

PATNA CITY: पटना सिटी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब सड़क धंसने से एक कंटेनर का पिछला चक्का गड्ढे में फंस गया। बीच सड़क पर ट्रक का चक्का धंसने से यातायात पूरी तरह से बाधित हो

ये बिहार है साहब..यहां कभी पुल गिर जाता है तो कभी सड़कें धंस जाती है, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के प्रति लोगों में आक्रोश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA CITY: पटना सिटी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब सड़क धंसने से एक कंटेनर का पिछला चक्का गड्ढे में फंस गया। बीच सड़क पर ट्रक का चक्का धंसने से यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। अगमकुआं-शीतला माता मंदिर रोड के पास वाहनों की लंबी कतार लग गयी। इस प्रचंड गर्मी में वाहन चालक घंटों फंसे रहे। 


वही मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस यातायात को बहाल करने में लगी रही।  इसे लेकर लोगों की नाराजगी साफ देखने को मिली। कई श्रद्धालु शीतला मंदिर में पूजा करने पहुंचे थे लेकिन इस भीषण गर्मी में वो कई घंटे तक जाम में फंसे रहे। जेसीबी की मदद से बीच सड़क में धंसे ट्रक के पिछले चक्के को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। वही ट्रक में फंसे खलासी को भी सुरक्षित निकाला गया। जिसके बाद कई घंटों से लगी जाम को हटाया जा सका।


बता दें कि नमामि गंगे योजना का काम इलाके में हुआ था। जिसके बाद जैसे-तैसे सड़क के गड्ढे को भर दिया गया। रोड के ऊपर से पीचिंग कर दी गई और नीचे के भाग को खाली छोड़ दिया गया। जिसके कारण आज यह हादसा हुआ। घंटों जाम में फंसे लोगों ने अपना गुस्सा नमामि गंगे परियोजना के अधिकारियों के प्रति दिखाया। कहा कि अधिकारियों की लापरवाही से कभी निर्माणाधीन पुल गिर जाती है तो कभी सड़क धंस जाता है। हर विकास योजनाओं में गड़बड़ घोटाला है। अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है।  

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता