ब्रेकिंग
बांकीपुर के नतीजे पर बोलीं मीसा भारती, लोमड़ी हैं प्रशांत किशोर, बीजेपी के असली प्रत्याशी बांकीपुर उपचुनाव जीतने पर प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई, बोले..जनता के फैसले को सम्मान पटना: बेऊर जेल के 5 निलंबित अधिकारियों पर FIR दर्ज, सरकारी अभिलेखों से छेड़छाड़ का आरोपबांकीपुर उपचुनाव परिणाम: बीजेपी की मजबूत सीट पर जन सुराज का कब्जा, 19324 वोट से जीते प्रशांत किशोर, सबसे कम वोट निर्दलीय प्रत्याशी ब्रजेश पटेल को मिले"हम कभी भी चुनाव आयोग और ईवीएम पर ठिकरा नहीं फोड़ते", प्रशांत किशोर की जीत पर बोले बीजेपी नेता बांकीपुर के नतीजे पर बोलीं मीसा भारती, लोमड़ी हैं प्रशांत किशोर, बीजेपी के असली प्रत्याशी बांकीपुर उपचुनाव जीतने पर प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई, बोले..जनता के फैसले को सम्मान पटना: बेऊर जेल के 5 निलंबित अधिकारियों पर FIR दर्ज, सरकारी अभिलेखों से छेड़छाड़ का आरोपबांकीपुर उपचुनाव परिणाम: बीजेपी की मजबूत सीट पर जन सुराज का कब्जा, 19324 वोट से जीते प्रशांत किशोर, सबसे कम वोट निर्दलीय प्रत्याशी ब्रजेश पटेल को मिले"हम कभी भी चुनाव आयोग और ईवीएम पर ठिकरा नहीं फोड़ते", प्रशांत किशोर की जीत पर बोले बीजेपी नेता

पश्चिम बंगाल का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? CM की रेस में इन चार नामों की चर्चा तेज

West Bengal New CM: पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। भाजपा में कई नामों पर चर्चा जारी है, जबकि शपथ ग्रहण और नेतृत्व को लेकर जल्द बड़ा फैसला होने की संभावना जताई जा रही है।

West Bengal New CM
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

West Bengal New CM: पश्चिम बंगाल में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं की है। हालांकि, राजनीतिक हलकों में यह संभावना जताई जा रही है कि 9 मई को रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा सकता है। इस पर भी फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।



भाजपा के भीतर कई नामों पर चर्चा जारी है। बताया जा रहा है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जल्द ही कोलकाता पहुंच सकते हैं और भाजपा विधायकों की बैठक में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, उनके दौरे को लेकर पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।



केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री बंगाली होगा। उन्होंने कहा था कि अगला मुख्यमंत्री वही व्यक्ति होगा जो बंगाल में जन्मा हो, यहीं पढ़ा-लिखा हो और बंगाली भाषा बोलता हो। इसके साथ ही यह भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि पार्टी किसी महिला नेता को भी राज्य की कमान सौंप सकती है, हालांकि इस पर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।



फिलहाल मुख्यमंत्री पद की रेस में चार प्रमुख नामों की चर्चा है, जिनमें शुभेंदु अधिकारी, शमिक भट्टाचार्य, उत्पल ब्रह्मचारी और स्वप्न दासगुप्ता शामिल हैं। इसके अलावा दिलीप घोष के नाम की भी चर्चा हो रही है। माना जा रहा है कि शुभेंदु अधिकारी इस दौड़ में आगे हैं, क्योंकि वे ऐसे नेता हैं जिन्होंने दो सीटों से चुनाव लड़कर जीत दर्ज की और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनके गढ़ में दो बार पराजित भी किया है। हालांकि, उन्होंने अंतिम निर्णय पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व पर छोड़ दिया है।



सूत्रों के अनुसार, राजनाथ सिंह मंगलवार या बुधवार को कोलकाता पहुंचकर भाजपा विधायकों के साथ बैठक कर सकते हैं, जिसमें नेतृत्व को लेकर अंतिम रणनीति तय की जा सकती है। चुनाव परिणामों में भाजपा ने 206 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को 80 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता