ब्रेकिंग
तोड़फोड़ कांड में अब तक 28 FIR, JCB मालिक समेत 7 अरेस्ट; विधायक से जुड़े जमीन विवाद के दो नए मामले भी दर्ज कोटे में कोटा हमारा अधिकार है, बोले संतोष सुमन..किसी की धमकी से डरने वाले नहीं, हक लेकर रहेंगेबिटिया के भविष्य के लिए बस इतना करें निवेश, ब्याज से तैयार हो जाएंगे 50 लाख! जानें पूरी स्कीमतेज प्रताप यादव ने जीतन राम मांझी पर बोला हमला, कहा..कुर्सी छोड़ें और दशरथ मांझी की तरह बनकर दिखाएंदिल्ली से पटना लौटते ही RJD प्रदेश कार्यालय पहुंचे तेजस्वी यादव, पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठकतोड़फोड़ कांड में अब तक 28 FIR, JCB मालिक समेत 7 अरेस्ट; विधायक से जुड़े जमीन विवाद के दो नए मामले भी दर्ज कोटे में कोटा हमारा अधिकार है, बोले संतोष सुमन..किसी की धमकी से डरने वाले नहीं, हक लेकर रहेंगेबिटिया के भविष्य के लिए बस इतना करें निवेश, ब्याज से तैयार हो जाएंगे 50 लाख! जानें पूरी स्कीमतेज प्रताप यादव ने जीतन राम मांझी पर बोला हमला, कहा..कुर्सी छोड़ें और दशरथ मांझी की तरह बनकर दिखाएंदिल्ली से पटना लौटते ही RJD प्रदेश कार्यालय पहुंचे तेजस्वी यादव, पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक

पश्चिम बंगाल कैबिनेट का विस्तार: क्रिकेटर अशोक डिंडा समेत 35 मंत्रियों ने ली शपथ, शुभेंदु मंत्रिमंडल में कुल 41 मंत्री

West Bengal Cabinet Expansion: पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए 35 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। पूर्व भारतीय क्रिकेटर अशोक डिंडा समेत कई नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

West Bengal Cabinet Expansion
पश्चिम बंगाल कैबिनेट का विस्तार
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

West Bengal Cabinet Expansion: पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन के करीब एक महीने बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 35 नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। मंत्री बनने वालों में पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मोयना से विधायक अशोक डिंडा का नाम भी शामिल है।


बीजेपी की विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के साथ तृणमूल कांग्रेस के 15 साल पुराने शासन का अंत हुआ था। इसके बाद 9 मई को शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ दिलीप घोष, निसिथ प्रमाणिक, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया और के. टुडु समेत पांच अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण किया था।


कैबिनेट विस्तार के बाद राज्य मंत्रिमंडल में कुल मंत्रियों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है। हालांकि, नए मंत्रियों के विभागों का बंटवारा अभी नहीं किया गया है। शपथ लेने वाले प्रमुख नेताओं में दीपक बर्मन, तापस रॉय, डॉ. शंकर घोष, मनोज कुमार उरांव, अर्जुन सिंह, गौरी शंकर घोष, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, स्वपन दासगुप्ता, कल्याण चक्रवर्ती, सारदवत मुखर्जी, अनुप कुमार दास, अजय पोद्दार और दूध कुमार मंडल शामिल हैं। वहीं मालती राव रॉय, राजेश महतो और डॉ. इंद्रनील खान को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है।


मंत्रिमंडल की संरचना

कैबिनेट मंत्री – 13

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) – 3

राज्य मंत्री – 19


कैबिनेट मंत्री

दीपक बर्मन, तापस रॉय, डॉ. शंकर घोष, मनोज कुमार उरांव, अर्जुन सिंह, गौरी शंकर घोष, स्वपन दासगुप्ता, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, कल्याण चक्रवर्ती, अजय पोद्दार, सारदवत मुखर्जी, दूध कुमार मंडल और अनुप कुमार दास।


राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

डॉ. इंद्रनील खान, मालती राव रॉय और राजेश महतो।


राज्य मंत्री

जोएल मुर्मू, हरे कृष्ण बेरा, आनंदमय बर्मन, अशोक डिंडा, नदियार चंद बाउरी, विशाल लामा, शांतनु प्रमाणिक, मौमिता विश्वास मिश्रा, उमेश रे, पूर्णिमा चक्रवर्ती, कौशिक चौधरी, भास्कर भट्टाचार्य, दिबाकर घरामी, अमिया किस्कू, कलिता माझी, गार्गी दास घोष, बिराज विश्वास, दीपंकर जना और सुमना सरकार।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता