ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

फर्स्ट बिहार की खबर पर मुहर : बेटे को MLC नहीं बनने देंगे रघुवंश, राजनीतिक वंशवाद के खिलाफ लिखा खुला पत्र

PATNA: रघुवंश प्रसाद सिंह ने एक बार फिर पत्र लिखा हैं. पत्र में उन्होंने आरजेडी पर वंशवाद को लेकर निशाना साधा है. रघुवंश प्रसाद के इस पत्र फर्स्ट बिहार की खबर पर मुहर लग गई है

फर्स्ट बिहार की खबर पर मुहर : बेटे को MLC नहीं बनने देंगे रघुवंश, राजनीतिक वंशवाद के खिलाफ लिखा खुला पत्र
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: रघुवंश प्रसाद सिंह ने एक बार फिर पत्र लिखा हैं. पत्र में उन्होंने आरजेडी पर वंशवाद को लेकर निशाना साधा है. रघुवंश प्रसाद के इस पत्र फर्स्ट बिहार की खबर पर मुहर लग गई है कि वह अपने बेटे को एमएलसी नहीं बनने देंगे. क्योंकि वह वंशवाद का खुद विरोध कर रहे हैं. 


फर्स्ट बिहार की खबर पर मुहर : बेटे को MLC नहीं बनने देंगे रघुवंश, राजनीतिक वंशवाद के खिलाफ लिखा खुला पत्र


राजनीति में गिरावट

रघुवंश प्रसाद सिंह ने जो लालू को लेटर लिखा था उस दिन ही यह खत भी लिखा था. जो अब सामने आया है. रघुवंश प्रसाद ने लिखा है कि राजनीति का मतलब बुराई से लड़ना होता है जबकि धर्म का अच्छाई से काम करना है. वर्तमान में राजनीति में इतनी गिरावट आ गई है, जिससे लोकतंत्र पर ख़तरा है. महात्मा गांधी बाबू जयप्रकाश, डॉ. लोहिया, बाबा साहेब और जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम और विचारधारा पर लाखों लोग लगे रहे, कठिनाईयां सहीं, लेकिन डगमग नहीं हुए, लेकिन अब समाजवाद की जगह सामंतवाद, जातिवाद, वंशवाद, परिवारवाद, संप्रदायवाद आ गया. यह सभी उतनी ही बुराईयां हैं, जिसके खिलाफ समाजवाद का जन्म हुआ था. 


फर्स्ट बिहार की खबर पर मुहर : बेटे को MLC नहीं बनने देंगे रघुवंश, राजनीतिक वंशवाद के खिलाफ लिखा खुला पत्र




महापुरूषों की जगह एक ही परिवार का फोटो

रघुवंश प्रसाद सिंह ने आगे लिखा है कि अब इन पांचों महान पुरुष की जगह एक ही परिवार के पांच लोगों की फोटो छपने लगी है. पद हो जाने से धन कमाना और धन कमाकर ज्यादा लाभ का पद खोजना राजनीति की परिभाषा के अनुसार इन सभी बुराइयों से लड़ना है. राजद संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से ही पार्टी में संगठन और संघर्ष को मजबूत करने के लिए लिखा, लेकिन पढ़ने तक का कष्ट नहीं किया गया.