ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारी

वाम दलों ने बुलाया बिहार बंद लेकिन बाजी मार गए पप्पू यादव

PATNA : अभी-अभी पटना की सड़कों पर बंद के समर्थन में जाप अध्यक्ष पप्पू यादव उतरे हैं। जंजीर में जकड़े हुए पप्पू यादव ने केन्द्र और बिहार सरकार के खिलाफ हुंकार भरी है। बंद तो वाम दलों का है लेकिन बाज

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : अभी-अभी पटना की सड़कों पर बंद के समर्थन में जाप अध्यक्ष पप्पू यादव उतरे हैं। जंजीर में जकड़े हुए पप्पू यादव ने केन्द्र और बिहार सरकार के खिलाफ हुंकार भरी है। बंद तो वाम दलों का है लेकिन बाजी पप्पू यादव मार ले गये हैं। पटना समेत बिहार की सड़कों पर तमाम जगह जाप के कार्यकर्ता ही नजर आ रहे हैं। 

पप्पू यादव ने हमला बोलते हुए कहा कि इस सरकार को संविधान पर भरोसा नहीं है। उन्होनें सरकार को आगाह करते हुए कहा कि नफरत मत फैलाओ इस देश में । उन्होनें कहा कि केंद्र सरकार देश को टुकड़े-टुकड़े कर रही है। संविधान की रक्षा और देश की अखंडता बरकरार रखने के लिए हम हर मोर्चे पर लड़ाई लड़ेंगे। वाम दलों के बुलाए इस बंद के समर्थन में पटना की सड़कों पर सबसे ज्यादा पप्पू यादव के समर्थक ही दिखें। पटना के डाकबंगला चौराहा पर कार्यकर्ता अलग तरीकों से प्रदर्शन करते दिखें। जाप कार्यकर्ताओं ने  सीएए कानून के विरोध में कपड़े उतारकर विरोध किया।  

पूरे बिहार में बंद का असर देखने को मिल रहा है। बिहार के विभिन्न जिलों में बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। वाम दलों के बुलाए बंद में राजद को छोड़ महागठबंधन के सभी घटना दल हम, वीआईपी और आरएलएसपी शामिल हैं । लेकिन सड़क पर अगर विरोध की बात करें तो जाप के कार्यकर्ताओं का उपद्रव और गुंडागर्दी देखने को मिला। राजधानी पटना समेत विभिन्न इलाकों में जाकर कार्यकर्ताओं ने न केवल दुकानों को जबरन बंद कराया बल्कि कई वाहनों को भी निशाना बनाया। राजधानी पटना में जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पॉश इलाका कहे जाने वाले डाक बंगला चौराहा पर गुंडागर्दी करते हुए कई गाड़ियों को निशाना बनाते हुए उनके शीशे फोड़ दिए।


टैग्स