ब्रेकिंग
नीरज कुमार पहुंचे नीतीश के दरबार, अनंत सिंह के मोर्चा खोलने के बीच जारी की तस्वीर; क्या हुई ‘बड़ी बात’?✦IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव, राबड़ी और तेजस्वी यादव कोर्ट में हुए पेश, चार्ज फ्रेमिंग पर सुनवाई टली✦MLC चुनाव से पहले JDU में बढ़ी चुनौती, अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद पर पार्टी में वेट एंड वॉच की स्थिति; ललन सिंह पर टिकी नजर✦IRCTC केस में आज लालू परिवार की कोर्ट में पेशी, लालू-राबड़ी-तेजस्वी समेत 9 आरोपियों पर पढ़े जाएंगे आरोप✦Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस✦नीरज कुमार पहुंचे नीतीश के दरबार, अनंत सिंह के मोर्चा खोलने के बीच जारी की तस्वीर; क्या हुई ‘बड़ी बात’?✦IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव, राबड़ी और तेजस्वी यादव कोर्ट में हुए पेश, चार्ज फ्रेमिंग पर सुनवाई टली✦MLC चुनाव से पहले JDU में बढ़ी चुनौती, अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद पर पार्टी में वेट एंड वॉच की स्थिति; ललन सिंह पर टिकी नजर✦IRCTC केस में आज लालू परिवार की कोर्ट में पेशी, लालू-राबड़ी-तेजस्वी समेत 9 आरोपियों पर पढ़े जाएंगे आरोप✦Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस

वाह रे बिहार पुलिस ! बेउर जेल से PMCH आया कैदी फरार, डबल मर्डर के आरोप में था बंद

PATNA : पटना की पुलिस कितनी तत्पर है यह किसी से छुपा हुआ नहीं है। यही वजह है कि जेल में बंद कैदी जब इलाज करवाने बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में पहुंचते हैं तो बड़ी ही आसानी से

वाह रे बिहार पुलिस ! बेउर जेल से PMCH आया कैदी फरार, डबल मर्डर के आरोप में था बंद
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : पटना की पुलिस कितनी तत्पर है यह किसी से छुपा हुआ नहीं है। यही वजह है कि जेल में बंद कैदी जब इलाज करवाने बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में पहुंचते हैं तो बड़ी ही आसानी से पुलिस के जवान को चमका देकर यहां से रफूचक्कर हो जाते हैं और पुलिस टीम को भनक तक नहीं लग पाती है और जबतक मामला समझ में आता है तबतक सारा खेल हो गया रहता है। 


दरअसल,  बेऊर जेल से PMCH में इलाज कराने पहुंचा कैदी अस्पताल से फरार हो गया है। इस खबर की जानकारी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है। इस फरार हुए कैदी का नाम अभिषेक उर्फ छोटू बताया जा रहा है, जो दानापुर के तकिया पर का निवासी है। इसे हत्या के मामले में आरोपी मान गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। 


बताया जा रहा है कि, 8 दिसंबर 2022 को जानीपुर थाना क्षेत्र के बाजार में मुन्ना प्रसाद और लवकुश गुप्ता दोनों भाइयों को गोलियों से भून डाला था। इस वारदात में अभिषेक कुमार का भी नाम सामने आया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इधर,रात अचानक से अभिषेक उर्फ छोटू की तबीयत अचानक से खराब हो गयी। तेज बुखार और सीने में दर्द की शिकायत के बाद उसे इलाज के लिए PMCH लाया गया था, जहां सुरक्षाकर्मियों को चकमा देते हुए मौके से फरार हो गया है।