ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

वाह रे बिहार पुलिस ! नांलदा में वार्ड पार्षद के मर्डर पर बोली पुलिस - सड़क हादसे से हुई मौत, परिजनों ने हत्या के मामले में दर्ज करवाया है नामजद FIR

NALNDA : बिहार पुलिस अपने किसी न किसी कारनामों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार के नालंदा जिले के पुलिस से जुड़ी हुई है। यहां एक हत्या के मामल

वाह रे बिहार पुलिस ! नांलदा में वार्ड पार्षद के मर्डर पर बोली पुलिस - सड़क हादसे से हुई मौत, परिजनों ने हत्या के मामले में दर्ज करवाया है नामजद FIR
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NALNDA : बिहार पुलिस अपने किसी न किसी कारनामों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार के नालंदा जिले के पुलिस से जुड़ी हुई है। यहां एक हत्या के मामले को पुलिस सड़क हादसा बताने में जुटी हुई है।


दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में वार्ड पार्षद रोशन कुमार का शव वरामद हुआ था। इस, मामले में परिजनों ने गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक के भाई की ओर से दो लोगों पर नामजद एफआईआर करायी गयी है। हालांकि,इस हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिजन चुनावी रंजिश का आरोप लगा रहे हैं।


वहीं, पुलिस इसे सड़क हादसा बता रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि उन्हें गोली का कोई जख्म वार्ड पार्षद के शरीर पर नहीं दिखा है।लिहाजा उनकी मौत सड़क हादसे में हुई है। हालांकि अभी फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है ऐसे में पुलिस भी आधिकारिक रूप से कुछ भी कहने से बचती हुई नजर आ रही है।


इधर, परिजनों का कहना है कि आरोपितों ने प्लानिंग के तहत हत्या की। फोन कर उसे घर से बुलाया। वह बुधवार की शाम बाइक लेकर घर से निकला था। रात को करीब नौ बजे पुलिस ने फोन कर बताया कि शव मिला है। जब तक परिजन घटनास्थल पर पहुंचते पुलिस शव को लेकर सदर अस्पताल पहुंच गयी थी। अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या की और साक्ष्य छुपाने के लिए हादसे का रूप देने के लिए सड़क किनारे फेंक दिया।