ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

वोट के लिए कुछ भी करेगा : गले में जूते-चप्पल की माला पहनकर प्रचार पर निकला उम्मीदवार, इसके पीछे का कारण जानिए?

DESK : लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। चुनावी मौसम में लोग वोट पाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। पंडित केशव देव गौतम को ही देख लीजिए। ये निर्दलीय प्रत्य

वोट के लिए कुछ भी करेगा : गले में जूते-चप्पल की माला पहनकर प्रचार पर निकला उम्मीदवार, इसके पीछे का कारण जानिए?
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK : लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। चुनावी मौसम में लोग वोट पाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। पंडित केशव देव गौतम को ही देख लीजिए। ये निर्दलीय प्रत्याशी हैं, जो इन दिनों चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। घर-घर जाकर ये लोगों से वोट मांग रहे हैं। आप सोच रहे होंगे की घर-घर जाकर तो सभी वोट मांगते हैं इसमें नया क्या है? 


पंडित केशव देव गौतम जब वोट मांगने पहुंचते हैं तब लोग उनको देखकर हैरान रह जाते हैं। क्योंकि उनके गले में जूते और चप्पल की माला होती है। जिसे पहनकर वह मतदाताओं के बीच जाते हैं। वोट मांगने के इस अनोखे अंदाज को देखकर लोग भी हैरान हैं। पंडित केशव देव गौतम अलीगढ़ से निर्दलीय उम्मीदवार हैं। जो इन दिनों खूब चर्चा में हैं।


अब आपके मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि पंडित केशव देव गले में चप्पल-जूते की माला पहनकर शहर में क्यों घूम रहे हैं। तो बता दें कि केशव जी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में हैं। इन्हें चुनाव चिन्ह के रूप चप्पल आवंटित किया गया है। लोगों का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट करने के लिए वह अपने गले में जूते-चप्पल की माला पहनकर चुनाव प्रचार के लिए हर रोज निकल रहे हैं। पूरे इलाके में इनकी ही चर्चा है। चप्पल-जूते की माला पहने केशव देव को देखकर लोग भी काफी हैरान हैं।    

टैग्स