ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

बीजेपी ने बनाई रणनीति, विवादित मुद्दों पर नेताओं को चुप रहने की हिदायत

PATNA : बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में विपक्ष लगातार सत्ताधारी दलों के ऊपर हमलावर है. विपक्ष के नेता कई मुद्दों को लेकर सरकार को सदन में घेर रहे हैं. वहीं, दूसरी ओर बिहार विधा

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में विपक्ष लगातार सत्ताधारी दलों के ऊपर हमलावर है. विपक्ष के नेता कई मुद्दों को लेकर सरकार को सदन में घेर रहे हैं. वहीं, दूसरी ओर बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर भाजपा ने अपनी रणनीति तैयार की. प्रदेश कार्यालय में आयोजित बीजेपी विधायक दल की बैठक में भाजपा नेताओं को कई निर्देश दिए गए. 


बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर बुलाई गई भाजपा विधायक दल की बैठक में डिप्टी सीएम सुशील मोदी, प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव और कृषि मंत्री प्रेम कुमार सहित कई बड़े नेताओं ने हिस्सा लिया. आलाकमान ने पार्टी नेताओं को हिदायत दी कि वे किसी भी विवादित मुद्दे पर कोई टिपण्णी नहीं करेंगे. विधायकों को विवादित मुद्दों पर चुप्पी साधे रखने का निर्देश दिया गया है. 


प्रदेश कार्यालय में शाम 7 बजे से बीजेपी विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी. जिसमें विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर पार्टी ने रणनीति तैयार की. कई मुद्दों पर पार्टी आलाकमान ने चर्चा की. इस बैठक में महत्वपूर्ण सांगठनिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई.

टैग्स