ब्रेकिंग
Anant Singh News : बेटी की शादी को यादगार बनाने में जुटे अनंत सिंह, रोज घुड़दौड़ ग्राउंड पहुंचकर देख रहे घोड़ों की प्रैक्टिस; 25 नवंबर को होगा बड़ा आयोजन✦Bihar Chhath Puja 2026: छठ घाटों पर सुरक्षा का चाक-चौबंद इंतजाम, 377 संवेदनशील घाटों पर SDRF-NDRF की तैनाती, 12,806 घाटों पर गोताखोर संभालेंगे मोर्चा✦Bihar News : छठ पर रेलवे ट्रैक बना खतरे का रास्ता! 41 घाटों पर मंडराया हादसे का खतरा, ट्रेनों के ड्राइवरों को मिलेगा अलर्ट✦Chhath Special Train: छठ के बाद घर लौटने की टेंशन खत्म! बिहार से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों में 30 नवंबर तक सीटें खाली, देखिए पूरी लिस्ट✦Bihar News: बिहार में घर बनवाने जा रहे हैं तो जान लें नए नियम, कमरे से किचन और टॉयलेट तक का साइज तय; नक्शे में लाल रंग दिखा तो समझें ये बड़ी बात!✦Anant Singh News : बेटी की शादी को यादगार बनाने में जुटे अनंत सिंह, रोज घुड़दौड़ ग्राउंड पहुंचकर देख रहे घोड़ों की प्रैक्टिस; 25 नवंबर को होगा बड़ा आयोजन✦Bihar Chhath Puja 2026: छठ घाटों पर सुरक्षा का चाक-चौबंद इंतजाम, 377 संवेदनशील घाटों पर SDRF-NDRF की तैनाती, 12,806 घाटों पर गोताखोर संभालेंगे मोर्चा✦Bihar News : छठ पर रेलवे ट्रैक बना खतरे का रास्ता! 41 घाटों पर मंडराया हादसे का खतरा, ट्रेनों के ड्राइवरों को मिलेगा अलर्ट✦Chhath Special Train: छठ के बाद घर लौटने की टेंशन खत्म! बिहार से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों में 30 नवंबर तक सीटें खाली, देखिए पूरी लिस्ट✦Bihar News: बिहार में घर बनवाने जा रहे हैं तो जान लें नए नियम, कमरे से किचन और टॉयलेट तक का साइज तय; नक्शे में लाल रंग दिखा तो समझें ये बड़ी बात!

विश्व पर्यावरण दिवस पर विधानसभा परिसर में वृक्षारोपण, विस अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने लगाये पेड़

PATNA: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने वृक्षारोपण किया। बिहार विधानसभा परिसर में इस दौरान उन्होंने औषधीय गुणों से युक्त आंवला, नीम, पीपल,

विश्व पर्यावरण दिवस पर विधानसभा परिसर में वृक्षारोपण, विस अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने लगाये पेड़
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने वृक्षारोपण किया। बिहार विधानसभा परिसर में इस दौरान उन्होंने औषधीय गुणों से युक्त आंवला, नीम, पीपल, जामुन, आम और बरगद के पेड़ लगाये। 



विश्व पर्यावरण दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि पेड़ पौधे प्रकृति की प्रतिपालक और शक्ति स्वरुपा है। जीवंत शक्ति से भरपूर प्रकृति ऐसा अनुपम उपहार हैं जो सभी प्राणवायु और ऑक्सीजन तो देते ही हैं पर्यावरण को भी संतुलित रखते हैं। इतना ही नहीं बीमारियों के उपचार तथा उत्तम स्वास्थ्य संरक्षण में पेड़ पौधे सर्वाधिक महत्वपूर्ण योगदान रखते हैं। 


कोरोना महामारी के इस दौर में में ऑक्सीजन की कमी से कई लोगों की जाने चली गयी है। पेड़ पौधे ही ऑक्सीजन के महत्वपूर्ण स्त्रोत हैं। पर्यावरण का संरक्षण ही हमारे जीवन का सुरक्षा कवच है। हम वृक्षारोपण कर धरती को हरा-भरा करते हुए पर्यावरण को संतुलित रख सकते हैं। यह हम सबकी नैतिक और प्राथमिक जिम्मेदारी है कि हम धरती को मानव जीवन सहित अन्य जीव जंतुओं के रहने लायक बने रहने में अपना दायित्व सजगता से निभायें।


विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकारी प्रयासों के लिए रोजमर्रा की जिंदगी में हर व्यक्ति का प्रयास जरूरी है। आने वाली पीढ़ी को हम हरी-भरी धरती विरासत के रूप में उनके जीवन के लिए उपलब्ध करायें। इसके लिए पेड़ पौधों का होना बहुत जरूरी है। विस अध्यक्ष ने अन्य लोगों से भी पेड़ पौधे ज्यादा से ज्यादा लगाने की बात कही क्योंकि जल-जीवन-हरियाली के बगैर जिन्दगी अधुरी है। वृक्षारोपण के दौरान बिहार विधानसभा के प्रभारी सचिव भूदेव राय सहित वरीय पदाधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद थे।