ब्रेकिंग
NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत

वीरेंद्र राम ने पूछताछ में लिया मंत्री जगरनाथ महतो का नाम, इंजीनियरिंग सेल मामले में मंत्री के भूमिका की होगी जांच

RANCHI : ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम से ईडी की पूछताछ में एक बड़ा चौकाने वाला नाम आया है। वीरेंद्र राम ने ईडी को पूछताछ के दौरान मंत्री जगरनाथ महतो का नाम लेते

वीरेंद्र राम ने पूछताछ में लिया मंत्री जगरनाथ महतो का नाम, इंजीनियरिंग सेल मामले में मंत्री के भूमिका की होगी जांच
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

RANCHI : ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम से ईडी की पूछताछ में एक बड़ा चौकाने वाला नाम आया है। वीरेंद्र राम ने ईडी को पूछताछ के दौरान मंत्री जगरनाथ महतो का नाम लेते हुए बताया कि मंत्री ने ही उन्हे फोन करके शिक्षा परियोजना के इंजीनियरिंग सेल का अतिरिक्त प्रभार लेने को कहा था लेकिन उन्होने प्रभार लिया नहीं था। पूछताछ के दौरान वीरेंद्र राम ने कहा कि उन्होने मंत्री को फोन नहीं किया था बल्कि मंत्री ने ही उनसे खुद संपर्क किया था। ईडी वीरेंद्र राम से उनके विभिन्न विभागों में पद्स्थापन से जुड़े मामले में पूछताछ कर रही है।


5 दिन के ईडी रिमांड के दौरान ईडी के अधिकारियों ने वीरेंद्र राम से टेंडर की प्रक्रिया में रूपयों के लेन देन के मामले में पूछताछ की है। वही वीरेंद्र राम की गिरफ्तारी के बाद ग्रामीण विकास विभाग ने ग्रामीण सड़कों और पुलों के सभी टेंडर को रद्द कर दिया है। मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत बड़ी संख्या में टेंडर जारी किया गया था। वही मुख्यमंत्री ग्राम सेतू योजना के तहत पुलों का टेंडर निकाला गया था।


ईडी के अधिकारियों का मानना है कि वीरेंद्र राम ने पैसे के बदौलत खुद को एसीबी की जांच से बचाये रखा था। एसीबी ने सरकार से इस इंजीनियर के खिलाफ पीइ दर्ज करने की अनुमति मांगी थी। एसीबी ने जनवरी 2020 में मामले की गोपनीय रिपोर्ट निगरानी मंत्रिमंडल विभाग के पास अनुमति के लिए भेज दिया था। उसके खिलाफ सरकार के स्तर से प्राथमिकी दर्ज करने का प्रस्ताव तैयार हो चुका था, फिर महाधिवक्ता की राय मांगी गई। सरकार को अबतक महाधिवक्ता की राय नहीं मिल सकी है। वीरेंद्र राम से पूछताछ के दौरान ईडी को इस मामले की जानकारी मिली है।