ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

विपक्षी एकता की पहल से तिलमिलाई BJP, बोले ललन सिंह ... बदले की भावना से केजरीवाल को नोटिस

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक तरफ विपक्षी एकता की मुहीम को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं को एकजुट करने में लगये हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ विपक्ष के नेताओं पर लगाता

विपक्षी एकता की पहल से तिलमिलाई BJP, बोले ललन सिंह ... बदले की भावना से केजरीवाल को नोटिस
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक तरफ विपक्षी एकता की मुहीम को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं को एकजुट करने में लगये हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ विपक्ष के नेताओं पर लगातार ईडी और सीबीआई की रेड भी जारी है। बीते कल ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ऊपर भी शराब मामले में सीबीआई का नोटिस दिया गया है। जिसके बाद इसको लेकर अब जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भाजपा पर गहरा तंज कसा है। 


जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि, भारत का संविधान और लोकतंत्र खतरे में है, केंद्र में सत्तासीन भाजपा सरकार द्वारा विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं के विरूद्ध अपने पालतू तोतों का दुरुपयोग बदस्तूर जारी है। अभी 11-12 अप्रैल को विपक्षी एकता के लिए सकारात्मक पहल होते ही तिलमिलाई भाजपाई सरकार के दिलों - दिमाग में बदले की भावना भड़क उठी है, इसी कारण अरविंद केजरीवाल जी को सीबीआई का नोटिस मिल गया। 


ललन सिंह ने कहा कि, भाजपा और केंद्र सरकार को करोड़ों का कॉरपोरेट घोटाला दिखाई नहीं देता है। इन्हें बस विपक्ष का घर नजर आता है।  ये लोग झूठे मुकदमे में विपक्ष को फंसा रहे हैं। इससे उनलोगों को कोई फायदा नहीं मिलने वाला है। ये कुछ भी करें, विपक्षी एकता का प्रयास जारी रहेगा। देश और देशवासियों को फासीवादी ताकतों से बचाना है, 2024 में भाजपा मुक्त भारत होगा।


आपको बताते चलें कि, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली में कथित शराब घोटाला मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रविवार 16 अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया है। मनीष सिसोदिया इसी मामले में अभी जेल में बंद है। जांच एजेंसी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के खिलाफ सबूत होने का दावा किया है। सीबीआई का कहना है कि सबूत के आधार पर ही समन जारी किया गया है। वहीं, इसपर आम आदमी पार्टी ने प्रतिशोध की राजनीति का आरोप लगाया है।  

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें