ब्रेकिंग
'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦पहाड़ों में भारी बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, NASA के सैटेलाइट ने दिखाई बिहार में आई तबाही की तस्वीर✦बेतिया में घूस लेने के आरोप में मझौलिया अंचल का क्लर्क सस्पेंड, 10 हजार रुपये रिश्वत लेने का वीडियो हुआ था वायरल✦क्या यही शराबबंदी है? दवा दुकान में बेची जा रही थी शराब, बड़ी खेप के साथ दुकानदार गिरफ्तार ✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦पहाड़ों में भारी बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, NASA के सैटेलाइट ने दिखाई बिहार में आई तबाही की तस्वीर✦बेतिया में घूस लेने के आरोप में मझौलिया अंचल का क्लर्क सस्पेंड, 10 हजार रुपये रिश्वत लेने का वीडियो हुआ था वायरल✦क्या यही शराबबंदी है? दवा दुकान में बेची जा रही थी शराब, बड़ी खेप के साथ दुकानदार गिरफ्तार

करप्ट, कंफ्यूज और वंश वादियों का हो रहा जमावड़ा! विपक्षी दलों की बैठक पर BJP का बड़ा हमला, कहा- कुछ बेल पर हैं और कुछ जेल जाने वाले हैं

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अगुवाई में पटना में कल यानी 23 जून को विपक्षी दलों की बड़ी बैठक होने जा रही है। बैठक की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और मेहमानों के आने का सिलस

करप्ट, कंफ्यूज और वंश वादियों का हो रहा जमावड़ा! विपक्षी दलों की बैठक पर BJP का बड़ा हमला, कहा- कुछ बेल पर हैं और कुछ जेल जाने वाले हैं
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अगुवाई में पटना में कल यानी 23 जून को विपक्षी दलों की बड़ी बैठक होने जा रही है। बैठक की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और मेहमानों के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। विपक्षी दलों की इस बैठक पर बीजेपी ने बड़ा हमला बोला है। बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा है कि पटना में भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा होने जा रहा है। कुछ जेल में हैं, कुछ बेल पर हैं और कुछ जेल जाने की तैयारी कर रहे हैं।


दरअसल, 23 जून को होने वाली विपक्षी दलों की बैठक को लेकर बीजेपी हमलावर हो गई है। बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा है कि जिस कांग्रेस के खिलाफ लालू और नीतीश का बिहार की राजनीति में आगमन हुआ आज उसी की गोद में जाकर बैठ गए हैं। आज जेपी, लोहिया और कर्पूरी ठाकुर की आत्म रो रही होगी। पटना में कल करप्ट, कंफ्यूज और वंश वादियों का जमावड़ा होने जा रहा है। बिहार आ रहे हैं तो लिट्टी चोखा खाएंगे और वापस चले जाएंगे।


बचौल ने कहा कि ठगबंधन की बैठक सिर्फ बैठक बनकर ही रह जाएगी, इससे कोई फायदा नहीं होने वाला है। सभी भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा होने जा रहा है। कोई जेल जा चुका है, कोई जेल जाने वाला है और कोई बेल पर है। सोनिया गांधी, खरगे, राहुल गांधी, तेजस्वी यादव बेल पर हैं। वहीं तेजस्वी यादव के यह कहने पर कि सत्ता किसी की बपौती नहीं है और जो आया है उसे जाना है, इसपर बचौल ने कहा कि तेजस्वी की पार्टी का एक भी सांसद लोकसभा में नहीं है और वे वे नरेंद्र मोदी को चुनौती देने की बात कहते हैं। खुद तो बेल पर हैं और बातें बड़ी बड़ी करते हैं। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Aryan Anand

FirstBihar संवाददाता