ब्रेकिंग
Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव: भाजपा ने 4 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, नवल किशोर यादव और एनके यादव को फिर मौका; दरभंगा-तिरहुत से भी पुराने चेहरों पर दांव✦Bihar weather : बिहार में यहां बनेगी 10 मीटर चौड़ी सड़क, गंगा पुल से जुड़ेगा रूट; आरा-बक्सर जाना होगा आसान✦Bihar Weather Today: बिहार के 14 जिलों में आज बारिश, पटना समेत इन इलाकों में अलर्ट; 2 दिन बाद बढ़ेगा तापमान✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव: भाजपा ने 4 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, नवल किशोर यादव और एनके यादव को फिर मौका; दरभंगा-तिरहुत से भी पुराने चेहरों पर दांव✦Bihar weather : बिहार में यहां बनेगी 10 मीटर चौड़ी सड़क, गंगा पुल से जुड़ेगा रूट; आरा-बक्सर जाना होगा आसान✦Bihar Weather Today: बिहार के 14 जिलों में आज बारिश, पटना समेत इन इलाकों में अलर्ट; 2 दिन बाद बढ़ेगा तापमान

बिहार : विधायक के बेटे ने मंत्री के सामने दारोगा को धमकाया, मारपीट के मामले को रफा-दफा करने को कहा

MUZAFFARPUR : बिहार में इन दिनों विधायक जी से ज्यादा उनके भाई और बेटों का जलवा देखने को मिल रहा है। पिछले दिनों जेडीयू के एक विधायक के भाई का ऑडियो वायरल हुआ था। इस वायरल ऑडि

बिहार : विधायक के बेटे ने मंत्री के सामने दारोगा को धमकाया, मारपीट के मामले को रफा-दफा करने को कहा
Editor
3 मिनट

MUZAFFARPUR :  बिहार में इन दिनों विधायक जी से ज्यादा उनके भाई और बेटों का जलवा देखने को मिल रहा है। पिछले दिनों जेडीयू के एक विधायक के भाई का ऑडियो वायरल हुआ था। इस वायरल ऑडियो में विधायक के भाई एक बीडीओ को खुलेआम धमकी दे रहे थे और अब सत्तापक्ष के एक विधायक के बेटे ने मंत्री के सामने दारोगा को धमकी दे डाली है। पूरा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है। मंगलवार को मुजफ्फरपुर समाहरणालय में यह वाकया हुआ। बोचहां से वीआईपी के विधायक के मुसाफिर पासवान के बेटे अमर पासवान ने एक दरोगा को खुलेआम धमकी दे डाली। 


दरअसल वीआईपी अध्यक्ष और बिहार सरकार के मंत्री मुकेश सहनी मंगलवार को मुजफ्फरपुर के दौरे पर थे। प्रभारी मंत्री होने के नाते उन्होंने समाहरणालय में समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद मुकेश सहनी मीटिंग हॉल से बाहर निकले तो मीडिया उनसे बातचीत करने लगा। एक तरफ मंत्री मुकेश सहनी मीडिया से बातचीत कर रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ उन्हीं की पार्टी के एक विधायक के बेटे दारोगा से उलझे नजर आए। किसी बात को लेकर दारोगा और विधायक के बेटे में तू तू मैं मैं हो रही थी तो पुलिस के बड़े अधिकारियों को बीच-बचाव करना पड़ा। पुलिस के बड़े अधिकारियों के रोकने के बावजूद विधायक जी के बेटे लगातार दारोगा पर बरसते रहे, उन्हें भला-बुरा कहते रहे।



मंत्री मुकेश सहनी को इस बात का अंदाजा तक नहीं हुआ कि उनके विधायक के बेटे आखिर एक दारोगा पर क्यों रौब झाड़ रहे हैं। दरअसल विधायक के बेटे ने दारोगा पर मारपीट से जुड़े एक केस के मामले में भड़ास निकाली। विधायक मुसाफिर पासवान के बेटे अमर पासवान ने जिस दारोगा को धमकी दी उसके मुताबिक जमीन विवाद को लेकर पिछले दिनों मारपीट की एक घटना घटी थी। इस केस में उन्हें आईओ बनाया गया था। केस की जांच के बाद आरोपित की गिरफ्तारी का आदेश दिया गया था। जिसके बाद वह आरोपी को गिरफ्तार करने गए थे लेकिन आरोपी फरार हो गया। इसके बाद लगातार विधायक के बेटे और उनके कार्यकर्ता केस को रफा-दफा करने का दबाव बना रहे हैं। मंगलवार को जब प्रभारी मंत्री का दौरा हुआ तो उन्हें भी बुलाया गया था। जितनी देर तक बैठक चली उतनी देर तक सभी शांत रहे लेकिन मंत्री जी के बैठक से निकलने के साथ विधायक के बेटे ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARAMA

FirstBihar संवाददाता