ब्रेकिंग
CM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में निशांत कुमार को धक्का देने का मामला गरमाया, वायरल वीडियो पर भड़की JDU; नीरज कुमार ने की कार्रवाई की मांग✦Bihar News: प्रखंड प्रमुख के चार ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU की रेड✦Nepal Road Accident : नेपाल में 12 दिन में दूसरा बड़ा सड़क हादसा! राप्ती नदी में गिरी यात्रियों से भरी सूमो, 3 की मौत और 7 घायल✦Bihar Crime News : मुजफ्फरपुर में कोहरे के बीच दर्दनाक हादसा! दादर पुल पर हेलमेट पहने मिला युवक का शव, स्कॉर्पियो चालक की तलाश में जुटी पुलिस✦रोहतास में कार-बुलेट की टक्कर के बाद खूनी खेल, रोड रेज में चली गोली; राहगीर घायल, एक गिरफ्तार✦CM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में निशांत कुमार को धक्का देने का मामला गरमाया, वायरल वीडियो पर भड़की JDU; नीरज कुमार ने की कार्रवाई की मांग✦Bihar News: प्रखंड प्रमुख के चार ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU की रेड✦Nepal Road Accident : नेपाल में 12 दिन में दूसरा बड़ा सड़क हादसा! राप्ती नदी में गिरी यात्रियों से भरी सूमो, 3 की मौत और 7 घायल✦Bihar Crime News : मुजफ्फरपुर में कोहरे के बीच दर्दनाक हादसा! दादर पुल पर हेलमेट पहने मिला युवक का शव, स्कॉर्पियो चालक की तलाश में जुटी पुलिस✦रोहतास में कार-बुलेट की टक्कर के बाद खूनी खेल, रोड रेज में चली गोली; राहगीर घायल, एक गिरफ्तार

VIP कैंडिडेट को सिंबल जारी होने के बावजूद BJP ने केवटी से अपना उम्मीदवार उतारा, बहादुरगंज सीट एक्सचेंज होने की संभावना

PATNA : महागठबंधन से बगावत कर एनडीए के पाले में आए मुकेश सहनी को बीजेपी ने हाथों हाथ लिया और उन्हें विधानसभा की 10 सीटों के अलावे विधान परिषद की स्थिति देने की घोषणा की. मुकेश साहन

VIP कैंडिडेट को सिंबल जारी होने के बावजूद BJP ने केवटी से अपना उम्मीदवार उतारा, बहादुरगंज सीट एक्सचेंज होने की संभावना
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : महागठबंधन से बगावत कर एनडीए के पाले में आए मुकेश सहनी को बीजेपी ने हाथों हाथ लिया और उन्हें विधानसभा की 10 सीटों के अलावे विधान परिषद की स्थिति देने की घोषणा की. मुकेश साहनी के कोटे में केवटी विधानसभा की सीट भी आई थी और उन्होंने इस सीट पर अपने उम्मीदवार को सिंबल भी जारी कर दिया था. लेकिन अब बीजेपी ने इस सीट से अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है.

बीजेपी ने बुधवार को अपने उम्मीदवारों की जो फाइनल लिस्ट जारी की उसमें केवटी विधानसभा से मुरारी मोहन झा को उम्मीदवार बनाया गया है. हालांकि मुकेश सहनी वीआईपी कैंडिडेट के तौर पर यहां से हरी सहनी को पहले ही सिंबल दे चुके हैं ऐसे में अब एनडीए के अंदर खाने से जो खबर आ रही है उसके मुताबिक बीजेपी केवटी विधानसभा के बदले वीआईपी से एक नई सीट एक्सचेंज करेगी. चर्चा है कि बीजेपी बहादुरगंज सीट मुकेश सहनी को दे सकती है.



दरभंगा में बीजेपी की तरफ से किसी भी ब्राह्मण को कैंडिडेट नहीं बनाया जाने के कारण स्थानीय स्तर पर फैली नाराजगी को खत्म करने के लिए बीजेपी ने केवटी सीट से अपना उम्मीदवार दिया है. जो ब्राह्मण तबके से है अब बहादुरगंज सीट मुकेश साहनी के पाले में आ सकती हालांकि मुकेश सैनी आज खुद अपने सभी विधानसभा उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करने वाले हैं. 10 विधानसभा उम्मीदवारों के साथ-साथ सहनी एक विधान परिषद उम्मीदवार के नाम की भी घोषणा करेंगे. हालांकि साहनी की तरफ से अब तक छह उम्मीदवारों के नाम सामने आ चुके हैं और जल्द ही बाकी उम्मीदवारों के नाम से पर्दा उठ जाएगा.