ब्रेकिंग
मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...

VIP प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी, पटना पुलिस को शिकायत

PATNA : पूर्व मंत्री मुकेश सहनी की वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देवज्योति को जान से मारने की धमकी मिली है। वीआईपी प्रवक्ता ने इस मामले में पटना पुलिस के पास लिखित शिकायत दर्

VIP प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी, पटना पुलिस को शिकायत
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पूर्व मंत्री मुकेश सहनी की वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देवज्योति को जान से मारने की धमकी मिली है। वीआईपी प्रवक्ता ने इस मामले में पटना पुलिस के पास लिखित शिकायत दर्ज कराई है। आपको बता दें कि देवज्योति वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के बेहद करीबी माने जाते हैं।


वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति को निबंधित डाक से पत्र भेजकर जान से मारने की धमकी दी गई है। पत्र में गाली-गलौज भी की गई है। सादे कागज पर लाल से लिखा पत्र पार्टी कार्यालय में 9 जून को मिला था। देव ज्योति 11 जून को ऑफिस गए तो पत्र पढ़कर सन्न रह गए। 


वीआईपी प्रवक्ता देव ज्योति बोरिंग रोड में धीरज कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स में रहते हैं। इस बाबत उन्होंने पटना के एसकेपुरी थाने में शिकायत दर्ज की है। थानेदार धीरज कुमार ने बताया कि सनहा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। देव ज्योति ने जो शिकायत दर्ज कराई है उसमें कहा है कि बीजेपी की प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था। मैंने उनसे माफी मांगने और जेल भेजने की केंद्र सरकार से मांग की थी। इस वजह से ही कुछ असामाजिक तत्वों ने मुझे धमकी भरा पत्र भेजा है।

टैग्स