ब्रेकिंग
Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar News: JDU की समीक्षा बैठक में खुल गई अंदरूनी राजनीति की पोल! ललन सिंह पर शिकायत, BJP के सहयोग को बताया दिखावा✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar News: JDU की समीक्षा बैठक में खुल गई अंदरूनी राजनीति की पोल! ललन सिंह पर शिकायत, BJP के सहयोग को बताया दिखावा

वीरांगना फूलन देवी की शहादत दिवस: निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा पर निकले मुकेश सहनी

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने मंगलवार को वीरांगना फूलन देवी का शहादत दिवस यहां श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में भव्य तरीके से मनाया। इस मौके पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूलन

वीरांगना फूलन देवी की शहादत दिवस: निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा पर निकले मुकेश सहनी
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने मंगलवार को वीरांगना फूलन देवी का शहादत दिवस यहां श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में भव्य तरीके से मनाया। इस मौके पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूलन देवी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज से निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा पर रवाना हुए। 


इस मौके पर उपस्थित हजारों लोगों ने हाथ में गंगाजल लेकर एक स्वर में अपने आराध्य को साक्षी मानकर निषाद आरक्षण के लिए संघर्ष करने और वीआईपी के सभी निर्णयों के साथ कदमताल मिलाने का संकल्प लिया। पार्टी के प्रमुख श्री सहनी ने लोगों को संकल्प दिलवाते हुए आगे आगे बोल रहे थे जिसे उपस्थित लोग दुहराते हुए संकल्पित भाव से सौगंध ले रहे थे। 


मुकेश सहनी ने उपस्थित हजारों लोगों को बाबा केवल महाराज , निषाद राज राम सखा, प्रभु श्रीराम, माता  कमला, अमर शहीद जुब्बा सहनी, वीरांगना फूलन देवी तथा अपने पूर्वजों को साक्षी मानकर संकल्प करवाया कि अपने आने वाली पीढ़ी के लिए हर परिस्थिति में संघर्ष करेंगे, वीआईपी के साथ खड़ा रहेंगे, निषादों के आरक्षण के लिए संघर्ष करेंगे तथा अपने बच्चो को पढ़ाएंगे और उनका भविष्य सुधारेंगे।


उन्होंने घोषणा की कि इस यात्रा के दौरान 50 लाख लोगों से यह संकल्प करवाया जाएगा। इस मौके पर उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहें। इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में दिख रहे जोश को देख उत्साहित पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि निषाद का बेटा हूं मछली मारने जानता हूं, जब तक तोड़ेंगे नही, छोड़ेंगे नहीं। 


उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में जब हमलोगो के चार विधायक जीते और हमारे दम पर एनडीए की सरकार बनीं। लोग इसके बाद समाप्त करने में लग गए। सही अर्थों में उन्हें हमसे नही निषाद समाज से तकलीफ हुई।  उन्होंने कहा कि हम एकलव्य, फूलन देवी की संतान हैं । हम गद्दारी नहीं, ईमानदारी के साथ रहते हैं।  उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि हमे सत्ता नहीं हमे निषादों का आरक्षण चाहिए और आरक्षण  नहीं तो वोट नहीं। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि देश में बिहारी और निषाद अपना सिर उठा कर जी सके। 


सन ऑफ मल्लाह के नाम से चर्चित श्री सहनी ने दावा किया कि जितने मजबूत हम बिहार में उससे कम यूपी में नहीं है। झारखंड में भी कई जिलों में हम मजबूत है। उन्होंने कहा कि दोस्ती करेंगे तो 60 लोकसभा सीट पर जीतेंगे और दुश्मनी की तो इतनी सीट हारेंगे। इधर, वीआईपी के नेता बी के सिंह ने कहा कि पहले पिछड़े थे, फिर अति पिछड़े हुए और अब अत्यंत पिछड़े हो गए। उन्होंने कहा कि श्री सहनी जी इन पिछड़ों के लिए एक मसीहा दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की सियासत में यह संकल्प यात्रा मील का पत्थर साबित होगी।

वीरांगना फूलन देवी की शहादत दिवस: निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा पर निकले मुकेश सहनी


वीरांगना फूलन देवी की शहादत दिवस: निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा पर निकले मुकेश सहनी

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता