ब्रेकिंग
बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...

VIP के राष्ट्रीय प्रवक्ता से मिले भोजपुरी एक्टर गुंजन सिंह, अटकलों का बाजार हुआ गर्म

PATNA: भोजपुरी फिल्मों और अलबम के अभिनेता गुंजन सिंह ने मंगलवार को विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देवज्योति से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गय

VIP के राष्ट्रीय प्रवक्ता से मिले भोजपुरी एक्टर गुंजन सिंह, अटकलों का बाजार हुआ गर्म
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: भोजपुरी फिल्मों और अलबम के अभिनेता गुंजन सिंह ने मंगलवार को विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देवज्योति से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया है।


गुंजन सिंह ने देव ज्योति से मुलाकात के बाद कहा कि मुकेश सहनी गरीबों के नेता हैं और उनसे पुराना भाईचारा है हालांकि पार्टी में शामिल होने की बात पर उनका कहना था कि कब क्या होगा देखना पड़ता है। गुंजन ने कहा कि जो विकास का काम करेगा वे उसी के साथ हैं।


वही देव ज्योति ने कहा कि गुंजन सिंह मुकेश साहनी की विचारधारा से प्रेरित हैं। मुकेश सहनी की भी नीति सबको साथ लेकर चलने की रही है। हमारे नेता का विजन दूरदर्शी है। गुंजन सिंह जैसे युवा का साथ मिलना अच्छी बात है।


हालांकि देव ज्योति ने यह भी कहा कि गुंजन सिंह के मुलाकात पर चुनाव लड़ने को लेकर कोई बात नहीं हुई है लेकिन राजनीति संभावनाओं का दूसरा नाम है। कब क्या हो जाए, कुछ नहीं कहा जा सकता है। गुंजन सिंह जैसे युवा का वीआईपी के विचारों से प्रेरित होना अच्छा संकेत है।

टैग्स