ब्रेकिंग
अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा, रामवचन राय बने बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति✦बिहार विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा, नए चेयरमैन की रेस में यह नाम सबसे आगे✦कलियुग के सांप दो… सरकारी हथियार के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही हुई निलंबित✦जमुई कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच छेड़खानी मामले के मुख्य आरोपी नंदन यादव की पेशी, पिछली बार वकील ने हरेराम को मारा था थप्पड़✦अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल, JCB से दीवार गिरने पर महिला घायल... गुस्साए परिजनों ने किया पथराव✦अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा, रामवचन राय बने बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति✦बिहार विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा, नए चेयरमैन की रेस में यह नाम सबसे आगे✦कलियुग के सांप दो… सरकारी हथियार के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही हुई निलंबित✦जमुई कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच छेड़खानी मामले के मुख्य आरोपी नंदन यादव की पेशी, पिछली बार वकील ने हरेराम को मारा था थप्पड़✦अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल, JCB से दीवार गिरने पर महिला घायल... गुस्साए परिजनों ने किया पथराव

Bihar Politics: विधानसभा चुनाव से पहले VIP ने संजीव मिश्रा को सौंपी बड़ी जिम्मेवारी, हाल ही में पार्टी में हुए थे शामिल

PATNA: हाल ही में अपनी सियासी पारी शुरू करने वाले बिहार के बड़े कारोबारी और समाजसेवी संजीव मिश्रा को विकासशील इंसान पार्टी यानी VIP ने बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है। बिहार विधानसभा चुना

Bihar Politics: विधानसभा चुनाव से पहले VIP ने संजीव मिश्रा को सौंपी बड़ी जिम्मेवारी, हाल ही में पार्टी में हुए थे शामिल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: हाल ही में अपनी सियासी पारी शुरू करने वाले बिहार के बड़े कारोबारी और समाजसेवी संजीव मिश्रा को विकासशील इंसान पार्टी यानी VIP ने बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने संजीव मिश्रा को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है।


दरअसल, बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर वीआईपी ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। वीआईपी ने हाल ही में पार्टी में शामिल हुए पूर्णिया के बड़े समाजसेवी संजीव मिश्रा को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बना दिया है, जिसका सीधा असर आने वाले विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा।


संजीव मिश्रा के साथ साथ वीआईपी ने दो और पार्टी नेताओं को अहम जिम्मेवारी सौंपी है। वीआईपी ने शिवहर के रहने वाले प्रो.लक्ष्मण कुमार सहनी को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है। इसके साथ ही हाल ही में पार्टी में शामिल हुए सीवान के युवा नेता नीतीश कुमार द्विवेदी को पार्टी का राष्ट्रीय सचिव बना दिया है। पार्टी सुप्रीमो मुकेश सहनी के निर्देश पर राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी ने तीनों नेताओ को बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है।