ब्रेकिंग
खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....✦खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....

विनोद तावड़े का बड़ा बयान: नीतीश के लिए भाजपा दरवाजा हमेशा के लिए बंद

CHAPRA: पिछले दिनों संसद के दोनों सदनों से महिला आरक्षण बिल पास हो गया। जिसके समर्थन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सामने आए थे। उन्होंने महिला आरक्षण बिल का समर्थन किया था। सीएम

विनोद तावड़े का बड़ा बयान: नीतीश के लिए भाजपा दरवाजा हमेशा के लिए बंद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

CHAPRA: पिछले दिनों संसद के दोनों सदनों से महिला आरक्षण बिल पास हो गया। जिसके समर्थन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सामने आए थे। उन्होंने महिला आरक्षण बिल का समर्थन किया था। सीएम नीतीश कुमार के समर्थन करने के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या नीतीश कुमार फिर पलटी मार सकते हैं? क्या एक बार फिर नीतीश कुमार बीजेपी के साथ मिल सकते हैं? लेकिन अब इस सवाल का जवाब बीजेपी की तरफ से मिल गया है। 


बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री और बिहार प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने इस लेकर जो सवाल उठ रहे थे उसका जवाब दे दिया है। छपरा में उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के लिए भाजपा का दरवाजा हमेशा के लिए बंद हैं। नीतीश कुमार से फिर हाथ मिलाने का कोई सवाल ही पैदा नहीं लेता है। इस बात की घोषणा उन्होंने सारण और महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के पार्टी की कोर कमिटी की बैठक में की।


दो लोकसभा क्षेत्रो में चुनावी तैयारियों का जायजा लेने और पार्टी के जिला संगठन के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और दोनों लोकसभा क्षेत्रों के कोर कमिटी के सदस्यों से बिहार प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल के प्रभारी मंगल पांडेय के साथ छपरा में बैठक करने आये विनोद तावड़े ने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि नीतीश कुमार के लिए भाजपा के दरवाजे बंद हैं। बैठक में महाराजगंज से सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल बैठक भी मौजूद थे। हालांकि व्यस्तता के चलते बैठक में सारण से सांसद राजीव प्रताप रूडी मौजूद नहीं हुए।

छपरा से रमिन्द्र कुमार सिंह की रिपोर्ट..


टैग्स