ब्रेकिंग
दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦शराब तस्कर से यारी पड़ी भारी: स्मगलर के साथ केक काटते दिखे थानाध्यक्ष और दारोगा, वीडियो वायरल होते ही SP ने किया सस्पेंड✦10 हजार की रिश्वत... फिर खुला बड़ा राज, आरा में डाक सहायक गिरफ्तार, CBI के एक्शन से हड़कंप✦‘दो आदमी आपस में मिले हुए हैं, JDU को खाने वाले हैं’, लालू के करीबी ने नीतीश-निशांत को किया आगाह; बोले- जागते रहो...✦MLC चुनाव के बीच पटना पहुंचे नितिन नबीन, चुनावी रणनीति पर करेंगे मंथन; NDA के लिए चुनौती बनी पटना स्नातक सीट✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦शराब तस्कर से यारी पड़ी भारी: स्मगलर के साथ केक काटते दिखे थानाध्यक्ष और दारोगा, वीडियो वायरल होते ही SP ने किया सस्पेंड✦10 हजार की रिश्वत... फिर खुला बड़ा राज, आरा में डाक सहायक गिरफ्तार, CBI के एक्शन से हड़कंप✦‘दो आदमी आपस में मिले हुए हैं, JDU को खाने वाले हैं’, लालू के करीबी ने नीतीश-निशांत को किया आगाह; बोले- जागते रहो...✦MLC चुनाव के बीच पटना पहुंचे नितिन नबीन, चुनावी रणनीति पर करेंगे मंथन; NDA के लिए चुनौती बनी पटना स्नातक सीट

गैंगस्टर के एनकाउंटर पर कई नेता बोले.. विकास दुबे की ये कार नहीं पलटी, सरकार का राज खुलने से बचाया गया

DESK: विकास दुबे के मुठभेड़ के बाद कई सवाल उठने लगे हैं. यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश सिंह यादव ने बड़ा सवाल खड़ा किया है. ट्वीट किया कि’’ दरअसल ये कार नहीं पलटी है, राज़

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: विकास दुबे के मुठभेड़ के बाद कई सवाल उठने लगे हैं. यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश सिंह यादव ने बड़ा सवाल खड़ा किया है. ट्वीट किया कि’’ दरअसल ये कार नहीं पलटी है, राज़ खुलने से सरकार पलटने से बचाई गयी है.’’

गैंगस्टर के एनकाउंटर पर कई नेता बोले.. विकास दुबे की ये कार नहीं पलटी, सरकार का राज खुलने से बचाया गया


कांग्रेस ने कहा- शासन का गठजोड़ उजागर होता

विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद कांग्रेस के सीनियर नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि’’ एनकाउंटर में मारा गया. कई लोगों ने पहले ही ये आशंका जताई थी. पर अनेकों सवाल छूट गए- 1. अगर उसे भागना ही था, तो उज्जैन में सरेंडर ही क्यों किया? 2. उस अपराधी के पास क्या राज थे जो सत्ता-शासन से गठजोड़ को उजागर करते? 3. पिछले 10 दिनों की कॉल डिटेल्ज़ जारी क्यों नहीं?’’



गैंगस्टर के एनकाउंटर पर कई नेता बोले.. विकास दुबे की ये कार नहीं पलटी, सरकार का राज खुलने से बचाया गया


आरजेडी ने भी उठाया सवाल

आरजेडी के सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद मनोज झा ने सवाल उठाया हैं. कहा कि ''अगर विकास दुबे की एनकाउंटर में मौत की खबर सच है तो मान लीजिए पूरे सिंडिकेट के काले सच का भी एनकाउंटर कर दिया गया. सिस्टम ने अपने को नंगा होने से बचा लिया. कल के महाकाल मंदिर के वीडियो से लेकर अब तक कि कथा कितनी मासूम है.. इसे ही अंतिम सत्य मान आगे बढ़िए.''


पुलिस का बयान आया सामने

विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद पुलिस का पहली बार बयान सामने आया है. कानपुर पश्चिम एसपी ने कहा कि विकास दुबे को जब लाया जा रहा था तब गाड़ी पलट गई. इसमें जो पुलिसकर्मी घायल हुए उसने उनका पिस्टल छीनने की कोशिश की. पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेर कर आत्मसमर्पण कराने की कोशिश की. जिसमें उसने जवाबी फायरिंग की. आत्मरक्षा में पुलिस ने फायरिंग की.जिसमें विकास दुबे मारा गया. विकास के कमर और सिर में गोली लगी. 

टैग्स