ब्रेकिंग
पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...

विकास वैभव प्रकरण पर सम्राट का तीखा हमला, बोले- बिहार को मिला है अनोखा सीएम.. नहीं रहती किसी चीज की जानकारी

PATNA: बिहार को दो बड़े पुलिस अधिकारियों के बीच की लड़ाई अब राजनीतिक रूप ले चुकी है। बिहार पुलिस की डीजी (होम गार्ड फायर बिग्रेड) शोभा अहोतकर और आईजी विकास वैभव के बीच विवाद क

विकास वैभव प्रकरण पर सम्राट का तीखा हमला, बोले- बिहार को मिला है अनोखा सीएम.. नहीं रहती किसी चीज की जानकारी
Mukesh Srivastava
4 मिनट

PATNA: बिहार को दो बड़े पुलिस अधिकारियों के बीच की लड़ाई अब राजनीतिक रूप ले चुकी है। बिहार पुलिस की डीजी (होम गार्ड फायर बिग्रेड) शोभा अहोतकर और आईजी विकास वैभव के बीच विवाद को लेकर विपक्षी दल बीजेपी सरकार पर हमलावर हो गई है। विधान परिषद में विरोधी दल के नेता सम्राट चौधरी ने दोनों पुलिस अधिकारियों के बीच विवाद को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है। सम्राट चौधरी ने कहा है कि सरकार को इस मामले की पूरी जांच कराकर दोषी अधिकारी के खिलाफ तुरंत एक्शन लेना चाहिए हालांकि मुख्यमंत्री को तो किसी बात की जानकारी ही नहीं होती है। बिहार की जनता और अधिकारियों को तो यह पता ही नहीं है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं या तेजस्वी यादव, आखिर वे अपनी समस्या लेकर जांए तो किसके पास जाएं। 


सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार को इसपर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। दोनों अधिकारियों से बात कर मामले की जानकारी लेनी चाहिए लेकिन नीतीश कुमार का इकबाल खत्म हो चुका है, उनसे क्या उम्मीद की जा सकती है। मुख्यमंत्री कहते हैं कि कैबिनेट का विस्तार होगा लेकिन सुपर सीएम तेजस्वी यादव कहते हैं कि कैबिनेट का विस्तार नहीं होगा। यहां तो लोगों को पता ही नहीं है कि मुख्यमंत्री और गृह मंत्री कौन है। जब किसी को पता ही नहीं है कि कौन मुख्यमंत्री है और कौन गृह मंत्री, तो अधिकारी और जनता किसके पास गुहार लगाने के लिए जाएंगे। बिहार में सारी व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है और नीतीश कुमार लगातार अप्रासंगिक होते जा रहे हैं।


उन्होंने कहा कि जिस सरकार में गुंडे, हत्यारे और बलात्कारी मंत्री बन जाएंगे, उस सरकार से कोई उम्मीद नहीं की जा सकती है। जिस सरकार में कोई व्यवस्था ही नहीं है उस सरकार में अफसरशाही तो हावी रहेगी ही। ऐसे भी नीतीश कुमार को तो कुछ पता ही नहीं होता है कि राज्य में क्या हो रहा है। मुख्यमंत्री को अफसर बताते जरूर हैं लेकिन उन्हें कुछ याद ही नहीं रहता है। जब मुख्यमंत्री को किसी बात की जानकारी ही नहीं होती है तो उन्हें तुरंत पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। कल्याणबिगहा में मुख्यमंत्री के लिए कुटिया की व्यवस्था बीजेपी की तरफ से कर दी जाएगी। नीतीश कुमार को कुछ भी याद नहीं रहता है वे बुढ़े हो गए हैं। नीतीश कुमार बुढ़े टाईगर के समान हैं और सर्कस के रिंग मास्टर लालू प्रसाद हैं। 


सम्राट चौधरी ने कहा कि हाई लेबल कमेटि बनाकर पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। डीजीपी को पूरे मामले पर संज्ञान लेना चाहिए क्योंकि मुख्यमंत्री से किसी को कोई भरोसा नहीं है। पुलिस के दो अधिकारी आपस में लड़ रहे हैं, इसपर डीजीपी को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। दोनों अधिकारियों से रिपोर्ट लेना चाहिए। दोनों के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई हो रही है, इसकी गहन जांच होनी चाहिए। दोनों अधिकारियों से कारण पूछा जाए और अगर दोनों में से किसी अधिकारी ने गलत किया है तो उनके ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार को अनोखा मुख्यमंत्री मिला हुआ है, किसी भी मामले पर पूछा जाए तो कहते हैं कि हमें तो जानकारी ही नहीं है।

टैग्स