ब्रेकिंग
BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात✦BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात

“अब विजय सिन्हा नहीं...विजय बिहारी हूं”- विभाग बदला, लेकिन जमीन बचाने की लड़ाई जारी रहेगी, पूर्व डिप्टी CM व कृषि मंत्री ने किया ऐलान

‘बिहार लीची संगम’ कार्यक्रम में पूर्व डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि विभाग बदल सकता है, लेकिन बिहार की जनता और उनकी जमीन की सुरक्षा का संकल्प नहीं बदलेगा। उन्होंने भ्रष्ट लोगों पर कार्रवाई और सिस्टम की गड़बड़ियों पर भी खुलकर...

विजय सिन्हा, विजय बिहारी, बिहार न्यूज, मुजफ्फरपुर, बिहार लीची संगम, राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र, जमीन सुरक्षा, राजस्व विभाग, बिहार राजनीति, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News:  भइया विजय सिन्हा नहीं, विजय बिहारी हैं. पूरे बिहार के लोगों की चिंता है. बिहार के लोगों की समस्याओं के समाधान और आपकी जमीन सुरक्षित रखने का संकल्प लिया हूं. यह संकल्प मैं छोड़ा नहीं हूं. मुजफ्फरपुर में पूर्व डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने यह ऐलान किया है.

 राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र में आयोजित ‘बिहार लीची संगम’ कार्यक्रम में पहुंचे विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जब भी वे बेईमान लोगों पर कार्रवाई करने की कोशिश करते हैं, तब तक उनका विभाग ही बदल दिया जाता है। उन्होंने मंच से कहा, “पढ़ाई करता हूं तो पढ़ाने वाले लोग ही बेईमान निकलते हैं और जब उन पर कार्रवाई करता हूं तब तक सब्जेक्ट बदल जाता है।

उन्होंने कहा कि पढ़ाई हम पढ़ते हैं और क्वेश्चन आ जाता है दूसरे सब्जेक्ट का. जब एग्जामिनेशन शुरू हो जाता है तब उसे एग्जामिनेशन को पास करने के लिए पूरी तन्मयता से लग जाते हैं. जो पढ़ाने वाले लोग हैं, वही गड़बड़ करने लगते हैं. उनकी जब पोल खुलने लगती है, तब हम कार्रवाई शुरू करते हैं. उस एक्शन से लोग परेशान होने लगते हैं .आप इसे दुर्भाग्य कहें या सौभाग्य... स्वभाव तो बदलता नहीं है. जैसे मौसम अपने हिसाब से चलता है, मनुष्य का स्वभाव भी उसी हिसाब से रहता है.

विजय सिन्हा ने आगे कहा कि कुछ लोगों ने सोचा की राजस्व से विजय सिन्हा चले गए तो राहत मिलेगी. हमने कहा कि भैया...अब विजय सिन्हा नहीं रहा...विजय बिहारी है. पूरे बिहार के लोगों की चिंता और समस्याओं के समाधान के लिए, विभाग भले ही बदल गया है, उनकी जमीन सुरक्षित रखने का संकल्प हमने छोड़ा नहीं है.