ब्रेकिंग
बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, जानें नया डेट और आवेदन करने का पूरा तरीका✦बिहार के वित्तरहित शिक्षकों के खाते में आने लगा अनुदान, RTGS से भुगतान शुरू... जानिए कब तक आएगी राशि?✦बच्चा चोरी के शक में दो युवकों को पेड़ से बांधकर पीटा, मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से छुड़ाया✦नीरज कुमार के बाद अब पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत, चक्कर आने से लड़खड़ाए, VIDEO आया सामने✦बिहार में खौफनाक वारदात: जिस पोखरे में दो दिन पहले मिली पत्नी की लाश, अब उसी में मिला लापता पति का शव✦बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, जानें नया डेट और आवेदन करने का पूरा तरीका✦बिहार के वित्तरहित शिक्षकों के खाते में आने लगा अनुदान, RTGS से भुगतान शुरू... जानिए कब तक आएगी राशि?✦बच्चा चोरी के शक में दो युवकों को पेड़ से बांधकर पीटा, मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से छुड़ाया✦नीरज कुमार के बाद अब पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत, चक्कर आने से लड़खड़ाए, VIDEO आया सामने✦बिहार में खौफनाक वारदात: जिस पोखरे में दो दिन पहले मिली पत्नी की लाश, अब उसी में मिला लापता पति का शव

लोकसभा चुनाव में अपराधियों को ही उम्मीदवार क्यों बनाया? लालू-राबड़ी राज का नाम लेकर विजय सिन्हा ने तेजस्वी से पूछे सवाल

PATNA: लोकसभा चुनाव के दौरान आरजेडी नेता तेदस्वी यादव बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लगातार सवाल पूछ रहे हैं। प्रधानमंत्री के हर दौरे से पहले तेजस्वी सोशल मीडिया के जरिए पी

लोकसभा चुनाव में अपराधियों को ही उम्मीदवार क्यों बनाया? लालू-राबड़ी राज का नाम लेकर विजय सिन्हा ने तेजस्वी से पूछे सवाल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: लोकसभा चुनाव के दौरान आरजेडी नेता तेदस्वी यादव बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लगातार सवाल पूछ रहे हैं। प्रधानमंत्री के हर दौरे से पहले तेजस्वी सोशल मीडिया के जरिए पीएम मोदी से सवाल पूछते हैं। अब बीजेपी ने तेजस्वी से सवाल पूछा है। बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने एक के बाद एक कई सवाल पूछकर तेजस्वी से उन सवालों जवाब मांगा है। 


विजय सिन्हा ने कहा है कि इन लोगों के पास कोई मुद्दा नहीं है। तेजस्वी यादव दूसरे सवाल करते हैं लेकिन अपने सवालों का जवाब नहीं देते। इनके माता-पिता के 15 साल के जंगलराज में बिहार में उद्योग धंधे क्यों बंद हो गए? यहां के निवेशक पलायन के लिए क्यों विविश हो गए? रोजगार के अवसर क्यों बंद हो गए? बिहार के बच्चे क्यों पलायन कर गए? बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार का जो माहौल बना था, तेजस्वी यादव पहले इसका तो जवाब दें।


तेजस्वी पर हमला बोलते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि अवसर तो इन्हें भी पांच साल के लिए मिला था, उपमुख्यमंत्री बनने का और सत्ता में रहने का मौका मिला। 15 साल उधर और 5-6 साल इधर, ये बता दें कि इस दौरान इन लोगों की क्या उपलब्धि रही जिसपर बिहार की जनता गर्व कर सके। जो जंगलराज के पुरोधा थे, उन अपराधियों को उसको चुनाव में उम्मीदवार बनाया। 


उन्होंने कहा कि गोपालगंज में दारू माफिया को उम्मीदवार बनाया। मुंगेर में अपराधियों को उम्मीदवार बनाया। वैशाली हो या दरभंगा इनके उम्मीदवार कौन हैं। इनकी जो मानसिकता है ये बिहार को फिर से लालटेन युग में ले जाना चाहते हैं। तेजस्वी यादव इन सवालों को जवाब दें, बड़ी बड़ी बातें बोलने से कुछ हासिल नहीं होने वाला है।