ब्रेकिंग
पटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामदनंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन 72 घंटे से पहले ही जला दिया युवक का शव, पटना पुलिस के दो लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाजसवारी के बहाने बड़ा खेल! ऑटो में महिलाओं को निशाना बनाने वाली 3 शातिर महिला चोर गिरफ्तार, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगविश्वकर्मा पूजा या बार बालाओं का डांस? सरकारी सामुदायिक भवन में अश्लील ठुमकों का VIDEO वायरल, उठे बड़े सवालपटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामदनंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन 72 घंटे से पहले ही जला दिया युवक का शव, पटना पुलिस के दो लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाजसवारी के बहाने बड़ा खेल! ऑटो में महिलाओं को निशाना बनाने वाली 3 शातिर महिला चोर गिरफ्तार, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगविश्वकर्मा पूजा या बार बालाओं का डांस? सरकारी सामुदायिक भवन में अश्लील ठुमकों का VIDEO वायरल, उठे बड़े सवाल

Bihar Politics: ‘जरूरत पड़ी तो होगा बुलडोजर एक्शन’ बिहार में बढ़ते अपराध पर गरम हुए विजय सिन्हा, राहुल-तेजस्वी को दमभर सुनाया

Bihar Politics: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विपक्ष पर जंगलराज लाने की साजिश का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो सरकार बुलडोजर, एनकाउंटर और संपत्ति जब्ती जैसे कदम उठाएगी।

Bihar Politics
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि राज्य में अपराध की घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं, लेकिन सरकार पूरी सतर्कता और गंभीरता से कार्रवाई कर रही है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग नैतिकता का मुखौटा पहनकर बिहार में जंगलराज लाना चाहते हैं


डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि सरकार अपराध और अपराधियों से सख्ती से निपटेगी। जरूरत पड़ी तो अपराधियों के खिलाफ बुलडोजर, एनकाउंटर और संपत्ति जब्ती जैसे कड़े कदम उठाए जाएंगे। डिप्टी सीएम ने कहा कि अपराध पर लगातार कार्रवाई हो रही है, लेकिन विपक्षी दल अराजकता फैलाने में लगे हैं। सरकार किसी भी सूरत में इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। 


वहीं राहुल गांधी द्वारा दिल्ली में कांग्रेस की बैठक बुलाए जाने पर विजय सिन्हा ने परिवारवाद पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, तेजस्वी यादव और पूरा विपक्ष परिवारवाद की राजनीति कर रहा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत में राहुल गांधी जैसे नेता प्रतिपक्ष हैं और बिहार में तेजस्वी यादव जैसे, दोनों जंगलराज और भ्रष्टाचार के युवराज हैं।

रिपोर्ट- प्रेम कुमार, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता