ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्टमुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्ट

JDU का खुला ऐलान- इस शासन में भी मुसलमान सुरक्षित रहेंगे, कोई जबरदस्ती या तंग तबाह नहीं कर सकता

Bihar Politics: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार नीतीश कुमार की नीतियों पर ही चल रही है और 3C (क्राइम, करप्शन, कम्युनलिज्म) पर कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने विपक्ष पर अल्पसंख्यकों को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया।

Bihar Politics
बिहार में सिर्फ नीतीश मॉडल
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद राज्य के अल्पसंख्यक समुदाय के मन में इस बात को लेकर संशय था कि सम्राट चौधरी की सरकार भी नीतीश कुमार की सरकार की तरह ही सर्वधर्म समभाव के पैटर्न पर काम करेगी या फिर किसी और मॉडल को अपनाया जाएगा, हालांकि अब जेडीयू ने अल्पसंख्यकों के संशय को पूरी तरह से दूर कर दिया है और खुला एलान किया है कि इस शासन में भी मुसलमान पूरी तरह से सुरक्षित रहेंगे।


बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वर्तमान सरकार भले ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में काम कर रही हो, लेकिन इसकी दिशा और कार्यशैली पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा तय किए गए रास्ते पर ही आगे बढ़ रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार उसी नीति पर काम कर रही है।


उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने “3C” यानी क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म पर किसी भी तरह का समझौता नहीं करने की बात कही है। साथ ही यह भी दोहराया गया कि सांप्रदायिकता के मुद्दे पर नीतीश कुमार की जो नीति रही है, वही आगे भी जारी रहेगी।


विजय कुमार चौधरी ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले की सरकारें सिर्फ माहौल बनाती थीं, खासकर अल्पसंख्यक समाज को लेकर। उन्होंने दावा किया कि एनडीए सरकार से पहले अल्पसंख्यकों के लिए ठोस काम नहीं हुआ।


उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) का जिक्र करते हुए कहा कि इसे लेकर देशभर में अनावश्यक हंगामा किया गया, जबकि वर्षों बीत जाने के बाद भी किसी की नागरिकता समाप्त नहीं की गई। वक्फ संशोधन कानून और अन्य मुद्दों पर भी भ्रम फैलाने का आरोप विपक्ष पर लगाया।


सीएम सम्राट चौधरी द्वारा जनता दरबार में टोपी नहीं पहनने को लेकर उठे सवालों पर विजय चौधरी ने व्यंग्यात्मक जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अगर टोपी से सरकार का प्रदर्शन मापा जाता है, तो हमें 2-4 टोपी पहना दीजिए, हम भी सरकार में हैं।


सरकार के नेतृत्व को लेकर उठ रहे सवालों पर विजय चौधरी ने कहा कि जनता ने भी नीतीश कुमार के नाम पर ही वोट दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी इस बात को स्वीकार कर चुके हैं कि सरकार नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में ही आगे बढ़ रही है।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता