ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया✦Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया

संजय जायसवाल पर पलटवार, बोले विजय चौधरी..वित्तीय मामलों की जानकारी नहीं है उनमें, वे दया के पात्र हैं

PATNA: बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के आरोप का जवाब वित्त मंत्री विजय चौधरी ने दिया है। उन्होंने कहा कि वित्त की समझदारी संजय जायसवाल को नहीं है। वे दया क

संजय जायसवाल पर पलटवार, बोले विजय चौधरी..वित्तीय मामलों की जानकारी नहीं है उनमें, वे दया के पात्र हैं
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के आरोप का जवाब वित्त मंत्री विजय चौधरी ने दिया है। उन्होंने कहा कि  वित्त की समझदारी संजय जायसवाल को नहीं है। वे दया के पात्र हैं। वित्त मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि प्रेंस कॉन्फ्रेंस में जिस तरीके से संजय जायसवाल 105 योजनाओं की सूची लहरा रहे थे। उसे देखकर यही लग रहा था कि उन्हें वित्तीय मामलों की कोई जानकारी नहीं है। 


बता दें कि संजय जायसवाल ने कहा था कि केंद्र सरकार बिहार को मदद कर रही है। इसी बयान पर पलटवार करते हुए वित्त मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार बिहार सरकार को क्या मदद कर रही  है। शायद बिहार के बीजेपी अध्यक्ष को वित्तिय मामलों की जानकारी नहीं है। इसलिए ऐसा बयान दे रहे हैं। हमें तो उन पर दया आती है। संजय जायसवाल को वित्त विभाग की क्या समझ है सभी जानते है।


उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा तानाशाही किस पार्टी में यह सब जानते हैं। संजय जायसवाल खुद यह जानते हैं। नीतीश कुमार और मदद मांग रहे है तो इसमें ग़लत क्या है। विशेष सहायता और विशेष राज्य का दर्जा की मांग भी इसलिए की जा रही है ताकि बिहार में विकास की गति तेज हो सके। बिहार विकासशील की जगह विकसित राज्य बन सके। हम सभी का सपना है कि बिहार विकसित राज्य की श्रेणी में आए। 


विजय चौधरी ने पटना में आज पत्रकारों से बात कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी शसित राज्यों के लोग भी केंद्रीय योजना को कम करने की बात उठाई थी। आजकल केंद्रीय योजना की क्या हाल है सभी जानते है। नाम बदलने और नया नामकरण करने में केंद्र सरकार को महारथ हासिल है। मरेगा में पहले 100 प्रतिशत केंद्र देती थी लेकिन अब केंद्र की सरकार 60 प्रतिशत राशि दे रही है। अल्पसंख्यक छात्रवृतियाँ भी केंद्र ने बंद कर दिया है लेकिन बिहार की सरकार अपने स्तर से इसे दे रही है।