ब्रेकिंग
बिहार में हड़ताली अमीनों पर सरकार का बड़ा एक्शन... 24 घंटे का अल्टीमेटम, नहीं माने तो दूसरे अमीन संभालेंगे कमान✦बिहार विधान परिषद की बहाली में बड़ा ट्विस्ट! 7 पोस्ट पर रिजल्ट आने के बाद अब फिर हो रही सात सफल अभ्यर्थियों की परीक्षा, जानिए क्या है वजह ✦नीतीश कुमार के अधूरे सपनों को पूरा करेंगे सम्राट चौधरी! बिहार में बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, इन 2 शहरों की चमकेगी किस्मत; छठ पर भी बड़ा ऐलान✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: कमरे में सो रही मां की गला रेतकर हत्या, बेटे को चाकू से गोदकर मार डाला✦Bihar News : 'ना जीने की खुशी ना मरने का गम ....', अनंत सिंह के अंदाज में दिखे रौशन आनंद, बोले - खान सर मुझे भी मरवा सकते हैं...✦बिहार में हड़ताली अमीनों पर सरकार का बड़ा एक्शन... 24 घंटे का अल्टीमेटम, नहीं माने तो दूसरे अमीन संभालेंगे कमान✦बिहार विधान परिषद की बहाली में बड़ा ट्विस्ट! 7 पोस्ट पर रिजल्ट आने के बाद अब फिर हो रही सात सफल अभ्यर्थियों की परीक्षा, जानिए क्या है वजह ✦नीतीश कुमार के अधूरे सपनों को पूरा करेंगे सम्राट चौधरी! बिहार में बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, इन 2 शहरों की चमकेगी किस्मत; छठ पर भी बड़ा ऐलान✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: कमरे में सो रही मां की गला रेतकर हत्या, बेटे को चाकू से गोदकर मार डाला✦Bihar News : 'ना जीने की खुशी ना मरने का गम ....', अनंत सिंह के अंदाज में दिखे रौशन आनंद, बोले - खान सर मुझे भी मरवा सकते हैं...

विद्यालय रात्रि प्रहरी ने जेडीयू दफ्तर का किया घेराव, कहा- पांच हजार रुपये में कैसे चलेगा गुजारा, नीतीश कुमार निकाले समाधान

PATNA: बीजेपी ने जहां सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घेरा तो वही बिहार विद्यालय रात्रि प्रहरी कर्मियों ने जेडीयू कार्यालय का घेराव किया। भारी संख्या में जेडीयू दफ्तर पहुंच

विद्यालय रात्रि प्रहरी ने जेडीयू दफ्तर का किया घेराव, कहा- पांच हजार रुपये में कैसे चलेगा गुजारा, नीतीश कुमार निकाले समाधान
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बीजेपी ने जहां सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घेरा तो वही बिहार विद्यालय रात्रि प्रहरी कर्मियों ने जेडीयू कार्यालय का घेराव किया। भारी संख्या में जेडीयू दफ्तर पहुंचे रात्रि प्रहरियों को वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने बाहर निकाला। इस दौरान रात्रि प्रहरी ने नीतीश सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। इनका कहना था कि समाधान यात्रा के दौरान भी उन्होंने अपनी मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी थी लेकिन आज तक समाधान नहीं निकाला गया। 


पटना के वीरचंद पटेल पथ स्थित जेडीयू पार्टी कार्यालय का घेराव करते हुए बिहार विद्यालय रात्रि प्रहरी कर्मियों ने कहा कि अपनी मांगे जेडीयू नेता के समक्ष रखने आए है ताकि वे हमारी मांगों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तक पहुंचाए। जब यह मामला विधानसभा में उठेगा तब ही हमें उचित न्याय मिल पाएगा। 


बिहार विद्यालय रात्रि प्रहरी कर्मी संघ के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि अपनी मांगों को रखने के लिए वे जेडीयू कार्यालय आएं है। उन्हें अभी तक वेतन नहीं मिल पाया है। रात्रि प्रहरी ने वेतन ऑनलाइन दिये जाने की मांग की है। कहा कि वे एक साल से अपनी हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। रात में स्कूल की देखरेख के लिए उनकी नियुक्ति की गयी है। 


उन्होंने बताया कि ड्यूटी के दौरान कई रात्रि प्रहरी की हत्या भी कर दी गयी है। रात्रि प्रहरियों का इंश्योरेंश तक नहीं है। जब से ज्वाइन किये हैं 5 हजार रुपया ही मिल रहा है। एक तो इतनी महंगाई ऊपर से 5 हजारे वेतन में परिवार का भरण पोषण करना बहुत मुश्किल हो रहा है। इसलिए न्यूनतम वेतन की मांग कर रहे हैं। जेडीयू दफ्तर में नेता से मिलने आए हैं। मैं विद्यालय का रखवाला लिखा टोपी पहने रात्री प्रहरी आज जेडीयू दफ्तर अपनी मांग लेकर पहुंचे थे। उनका कहना था कि समाधान यात्रा के दौरान भी उन्होंने अपनी मांगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष रखी थी लेकिन आज तक समाधान नहीं निकाला जा सका है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Smrat

FirstBihar संवाददाता