ब्रेकिंग
NEET Success Story: MBBS सीट छोड़ चुना BAMS, 2 बार UPSC प्रीलिम्स पास कर बनीं सफल आयुर्वेद डॉक्टरहत्याकांड की CID जांच शुरू, DIG जयंत कांत के नेतृत्व में टीम ने किया घटनास्थल का दौराफर्जी आधार बनाने वाले नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा एक्शन, साइबर कैफे और कंप्यूटर दुकान पर छापेमारी; दो गिरफ्तारनिर्माणाधीन एलिवेटेड रोड पर बड़ा हादसा, अचानक नीचे गिरी भारी शटरिंग; बाइक सवार दबा‘कम से कम कपड़े तो पहन लेते…’ अंडरगारमेंट्स वाले वीडियो पर CM रेखा गुप्ता ने AAP विधायक पर कसा तंजNEET Success Story: MBBS सीट छोड़ चुना BAMS, 2 बार UPSC प्रीलिम्स पास कर बनीं सफल आयुर्वेद डॉक्टरहत्याकांड की CID जांच शुरू, DIG जयंत कांत के नेतृत्व में टीम ने किया घटनास्थल का दौराफर्जी आधार बनाने वाले नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा एक्शन, साइबर कैफे और कंप्यूटर दुकान पर छापेमारी; दो गिरफ्तारनिर्माणाधीन एलिवेटेड रोड पर बड़ा हादसा, अचानक नीचे गिरी भारी शटरिंग; बाइक सवार दबा‘कम से कम कपड़े तो पहन लेते…’ अंडरगारमेंट्स वाले वीडियो पर CM रेखा गुप्ता ने AAP विधायक पर कसा तंज

विधायकों की अयोग्यता का मामला: स्पीकर के फैसले के खिलाफ शिवसेना के दोनों गुट कोर्ट पहुंचे

DESK: महाराष्ट्र में विधायकों की अयोग्यता के मामले में स्पीकर के फैसले को शिवसेना के दोनों गुटों ने कोर्ट में चुनौती दे दी है। सीएम एकनाथ शिंदे और पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे गुट ने विध

विधायकों की अयोग्यता का मामला: स्पीकर के फैसले के खिलाफ शिवसेना के दोनों गुट कोर्ट पहुंचे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: महाराष्ट्र में विधायकों की अयोग्यता के मामले में स्पीकर के फैसले को शिवसेना के दोनों गुटों ने कोर्ट में चुनौती दे दी है। सीएम एकनाथ शिंदे और पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे गुट ने विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर के फैसले के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।


दरअसल, दोनों गुटों ने एक दूसरे के विधायकों को अयोग्य ठहराया था। दोनों गुटों की याचिका पर विधानसभा स्पीकर ने बीते बुधवार को अपना फैसला सुनाया था। स्पीकर राहुल नार्वेकर ने एकनाथ शिंदे की शिवसेना को असली शिवसेना बताया था। इस दौरान नार्वेकर ने उद्धव ठाकरे गुट के किसी विधायक को भी अयोग्य नहीं ठहराया था।


स्पीकर ने बुधवार को कहा था, ''मेरे सामने सबसे बड़ा सवाल है कि असली शिवसेना कौन है। चुनाव आयोग ने कहा कि असली शिवसेना तो एकनाथ शिंदे की शिवसेना है।ऐसे में शिंदे सहित सत्तारूढ़ खेमे के 16 विधायकों को अयोग्य ठहराने की ठाकरे गुट की याचिका को खारिज कर दिया जाता है।'' स्पीकर के फैसले को चुनौती देते हुए एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने बॉम्बे हाई कोर्टमें चुनौती दी है तो वहीं उद्धव ठाकरे गुट ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।