ब्रेकिंग
शिमला में गर्भस्थ भ्रूण के मुंह में मिला दूसरा भ्रूण, ‘Fetus in Fetu’ का दुर्लभ मामलाचोरी के डर से खेत में गाड़े 5 लाख रुपये, किसान की ‘गाढ़ी कमाई’ को चट कर गई दीमक80वें स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार लाल किले की प्राचीर से गूंजेगा ‘वंदे मातरम’ ममेरी बहन से शादी की जिद, पिता ने मना किया तो 90 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवकउत्तराखंड की बेटी रेणु ने किया कमाल, 8 फीट लंबे बालों के साथ गिनीज बुक में दर्ज कराया अपना नामशिमला में गर्भस्थ भ्रूण के मुंह में मिला दूसरा भ्रूण, ‘Fetus in Fetu’ का दुर्लभ मामलाचोरी के डर से खेत में गाड़े 5 लाख रुपये, किसान की ‘गाढ़ी कमाई’ को चट कर गई दीमक80वें स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार लाल किले की प्राचीर से गूंजेगा ‘वंदे मातरम’ ममेरी बहन से शादी की जिद, पिता ने मना किया तो 90 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवकउत्तराखंड की बेटी रेणु ने किया कमाल, 8 फीट लंबे बालों के साथ गिनीज बुक में दर्ज कराया अपना नाम

पाला बदलने वाले विधायकों पर कार्रवाई की मांग को लेकर विधानसभा में माले का प्रदर्शन, बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

PATNA: सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले गुरुवार को माले के विधायकों ने विधानसभा में जोरदार प्रदर्शन किया। महागठबंधन के विधायकों के पाला बदलने को लेकर माले विधायकों ने जोरदार नारे

पाला बदलने वाले विधायकों पर कार्रवाई की मांग को लेकर विधानसभा में माले का प्रदर्शन, बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले गुरुवार को माले के विधायकों ने विधानसभा में जोरदार प्रदर्शन किया। महागठबंधन के विधायकों के पाला बदलने को लेकर माले विधायकों ने जोरदार नारेबाजी की और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए।


दरअसल, बीते दिनों कांग्रेस के दो और आरजेडी की एक विधायक ने अचानक विधानसभा में पाला बदल लिया था और विपक्षी खेमा छोड़कर सत्ताधारी दल के साथ जाकर बैठ गए थे। इससे पहले नीतीश सरकार के फ्लोर टेस्ट के दौरान आरजेडी के तीन विधायक जेडीयू में शामिल हो गए थे। विपक्ष का आरोप है कि बीजेपी पैसे के बल पर विपक्ष के विधायकों को तोड़ रही है।


भाकपा विधायक दल के नेता महबूब आलम के नेतृत्व में माले विधायकों ने विधानसभा में जोरदार हंगामा किया। महबूब आलम ने कहा कि बीजेपी देश के लोकतंत्र पर हमला कर रही है। दल बदलने वाले विधायकों पर अभी तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई। प्रावधानों के मुताबिक तत्काल ऐसे विधायकों की सदस्यता रद्द होनी चाहिए लेकिन भाजपा ने इल्क्ट्रोल बॉन्ड के जरिए हजारों करोड़ रुपए की उगाही की है और उस पैसे का इस्तेमाल लोकतंत्र की हत्या में किया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि विधायकों को दल बदलने का कोई अधिकार नहीं है लेकिन सदन के भीतर जिस तरह से दल बदल कानून का उल्लंघन करते हुए विधायकों ने पाला बदला, उनके ऊपर तुरंत एक्शन होना चाहिए था। ऐसे में पाला बदलने वाले विधायकों के खिलाफ स्पीकर को सख्त कार्रवाई करते हुए उनकी विधानसभा सदस्यता को रद्द करना चाहिए। जब तक दल बदलने वाले विधायकों पर एक्शन नहीं होता हम मानने वाले नहीं हैं।