ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

विधानसभा में शराब की बोतल मिलने का मामला, तेजस्वी ने पूछा.. हम बोतल लाकर रखे तो नीतीश जी की पुलिस क्या कर रही थी?

PATNA : बिहार विधानसभा परिसर में शराब की बोतल मिलने के मामले पर अब सियासी रंग चढ़ने लगा है. शराब की बोतल मिलने के बाद मंगलवार को विधानसभा में सियासी उबाल रहा. और इस मामले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

विधानसभा में शराब की बोतल मिलने का मामला, तेजस्वी ने पूछा.. हम बोतल लाकर रखे तो नीतीश जी की पुलिस क्या कर रही थी?
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा परिसर में शराब की बोतल मिलने के मामले पर अब सियासी रंग चढ़ने लगा है. शराब की बोतल मिलने के बाद मंगलवार को विधानसभा में सियासी उबाल रहा. और इस मामले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जांच के आदेश दे दिए थे. राज्य के मुख्य सचिव से लेकर डीजीपी तक खुद विधानसभा पहुंचकर शराब की बोतलों का मुआयना करते नजर आए. 

सरकार की तरफ से अब तक के जांच का कोई नतीजा सामने नहीं आया है. लेकिन बिहार सरकार के मंत्री नीरज बबलू ने बोतल मिलने का ठीकरा विपक्ष के माथे छोड़ दिया. इसके बाद तेजस्वी आज खुद मीडिया के सामने आए तो उन्होंने जमकर खरी-खोटी सुना दी.


तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के डीजीपी जिस तरह विधानसभा परिसर में शराब की बोतल तलाश रहे थे. उससे बिहार को काफी शर्मिंदगी झेलनी पड़ी है. राज्य में शराबबंदी का मजाक उड़ाया है. और जो लोग विपक्ष के ऊपर आरोप लगा रहे हैं, उन्हें यह बताना चाहिए कि राज्य के बॉर्डर से गुजरती हुई शराब पहले पटना तक और फिर विधानसभा परिसर तक कैसे पहुंच जा रही है राज्य की पुलिस आखिर क्या कर रही है.


इतना ही नहीं कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने तो यहां तक कह दिया कि अगर सत्ता पक्ष के लोग यह आरोप लगा रहे हैं कि शराब की बोतल विपक्ष के लोगों ने रखी तो बिहार की पुलिस से क्या कर रही थी. अगर हमने शराब की बोतल विधानसभा तक पहुंचाई तो विधानसभा की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले लोग क्या कर रहे थे. नीतीश कुमार जो दिखावा शराबबंदी को लेकर कर रहे हैं. वह केवल बिहार के दूसरे जरूरी मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश भर है.



इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें