ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

उपचुनाव के नतीजों ने बढ़ाई BJP की टेंशन: I.N.D.I.A ने रोका NDA का विजय रथ, यूपी की अग्निपरीक्षा सामने

DESK: देश के सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे 13 जुलाई को आ गए। इस उपचुनाव में एनडीए को बड़ा झटका लगा है। इस साल देख के कई राज्यों में विधानसभा के चुनाव होन

उपचुनाव के नतीजों ने बढ़ाई BJP की टेंशन: I.N.D.I.A ने रोका NDA का विजय रथ, यूपी की अग्निपरीक्षा सामने
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: देश के सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे 13 जुलाई को आ गए। इस उपचुनाव में एनडीए को बड़ा झटका लगा है। इस साल देख के कई राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने हैं ऐसे में यह उपचुनाव काफी अहम माना जा रहा है। 13 सीटों में से मजह दो सीटें बीजेपी को मिली है जबकि इंडी गठबंधन को 10 सीटें मिली हैं। यह नतीजे उत्तर प्रदेश के आगामी उपचुनाव में बीजेपी के सामने परेशानी खड़ी कर सकते हैं।


बीजेपी को सबसे बड़ा झटका पश्चिम बंगाल में टीएमसी ने दिया है। पश्चिम बंगाल में चार सीटों पर हुए उपचुनाव में सभी सीटों पर टीएमसी ने कब्जा जमा लिया और बीजेपी के हिस्से एक भी सीट नहीं आई। चार में से तीन सीटें पहले बीजेपी की थीं। उधर, उत्तराखंड की बद्रीनाथ सीट पर भी कांग्रेस की जीत हुई है। हिमाचल में दो सीटों पर कांग्रेस की जीत हुई जबकि बीजेपी के खाते में सिर्फ एक सीट आई।


पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत हुई जबकि तमिलनाडु में डीएमके ने बाजी मारी है। भले ही बीजेपी ने हिमाचल की हमीरपुर और एमपी की अमरावाड़ा सीट जीत लिया हो लेकर पार्टी के दिग्गजों के लिए नतीजे संतोषजनक नहीं हैं। उपचुनाव के नतीजों ने बीजेपी की टेंशन बढ़ा दी है। आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। ऐसे में बीजेपी के साथ साथ योगी की अग्निपरीक्षा होने वाली है।