ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना शुरू, चलेगा I.N.D.I.A का जादू या मोदी का मैजिक करेगा कमाल?

DESK: देश के सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर बीते 10 जुलाई को वोटिंग हुई थी। इस उपचुनाव की आज मतगणना हो रही है। सुबह 8 बजे से सभी राज्यों में मतगणना शुरू हो गई है। उपचुनाव में

7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना शुरू, चलेगा I.N.D.I.A का जादू या मोदी का मैजिक करेगा कमाल?
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DESK: देश के सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर बीते 10 जुलाई को वोटिंग हुई थी। इस उपचुनाव की आज मतगणना हो रही है। सुबह 8 बजे से सभी राज्यों में मतगणना शुरू हो गई है। उपचुनाव में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी समेत कई नेता मैदान में हैं। उपचुनाव में इंडी गठबंधन का जादू चलेगा या मोदी का मैजिक फिर से काम करेगा, इसपर हर किसी की नजर है।


बिहार की एक, मध्य प्रदेश की एक, उत्तराखंड की दो, पंजाब की एक, बंगाल की चार, तमिलनाडु की एक और हिमाचल प्रदेश की तीन सीटों के लिए 10 जुलाई को वोटिंग कराई गई थी। सभी सीटों पर एनडीए और इंडी गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है हालांकि कहीं-कहीं निर्दलीय उम्मीदवार भी टक्कर दे रहे हैं। 13 में से अधिकतर सीटें लोकसभा चुनाव के बाद खाली हुई हैं। 


लोकसभा चुनाव में कई विधायकों ने चुनाव लड़ा और जीत के बाद विधायकी से इस्तीफा दे दिया था। वहीं कुछ सीटें विधायकों के निधन के बाद खाली हुई थीं।जिन 13 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव कराया गया है, उनमें बिहार की रूपौली, मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा, उत्तराखंड की बद्रीनाथ और मंगलौर, पंजाब की जालंधर वेस्ट, बंगाल की रायगंज, रानाघाट दक्षिण, बगदा, मणिकताला, तमिलनाडु की विक्रावंदी सीट के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश की देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ शामिल हैं।


10 जुलाई को हुए उपचुनाव में सबसे अधिक 78.38 फीसद मतदान मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा सीट पर हुई थी जबकि बंगाल की बागदा सीट पर 65.15 फीसद, रायगंज में 67.12 फीसद, मानिकलता सीट पर 51.39 फीसद और राणाघाट दक्षिण सीट पर 65.37 फीसद मतदान हुआ था। वहीं बिहार के रूपौली सीट पर 51.14 फीसद वोटिंग हुई थी।


वहीं हिमाचल की हमीरपुर सीट पर 65.78 फीसद, नालागढ़ में 75.22 फीसद, देहरा में 63.89 फीसद मतदान हुआ था जबकि पंजाब की जालंधन सीट पर 51.30 फीसद वोटिंग हुई थी। वहीं तमिलनाडु की विक्रवांडी सीट पर 77.73 फीसद और उत्तराखंड की मंगलौर सीट पर 67.28 फीसद और बद्रीनाथ सीट पर सबसे कम 47.68 वोटिंग हुई थी।