ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार MLC चुनाव में कांग्रेस-CPI का सूपड़ा साफ, RJD को फायदा; जन सुराज ने भी खोला खाता✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव: लालू-तेजस्वी का लालटेन जला, पटना-दरभंगा में BJP को झटका✦Bihar weather: बिहार में मौसम का बड़ा उलटफेर! सीतामढ़ी-मधुबनी में रेड अलर्ट, पटना समेत 32 जिलों में बारिश✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव में कांग्रेस-CPI का सूपड़ा साफ, RJD को फायदा; जन सुराज ने भी खोला खाता✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव: लालू-तेजस्वी का लालटेन जला, पटना-दरभंगा में BJP को झटका✦Bihar weather: बिहार में मौसम का बड़ा उलटफेर! सीतामढ़ी-मधुबनी में रेड अलर्ट, पटना समेत 32 जिलों में बारिश✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया

SC-ST रिजर्वेशन पर विधानसभा से राजकीय संकल्प पास, सदन की विशेष बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

PATNA : 126वें संविधान संशोधन पर बिहार विधानसभा ने अपनी मुहर लगा दी है. एससी एसटी रिजर्वेशन की अवधि विस्तार के लिए विधानसभा में आज राजकीय संकल्प पेश किया गया जो सर्वसम्मति से पास ह

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : 126वें संविधान संशोधन पर बिहार विधानसभा ने अपनी मुहर लगा दी है. एससी एसटी रिजर्वेशन की अवधि विस्तार के लिए विधानसभा में आज राजकीय संकल्प पेश किया गया जो सर्वसम्मति से पास हो गया. इस प्रस्ताव के पास होने के साथ विधानसभा की बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गई है.

126वें संविधान संशोधन पर विधानसभा में लाया गया प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, लेफ्ट के सत्यदेव प्रसाद, एलजेपी विधायक राजू तिवारी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन में अपनी राय रखी। 


सदन में सर्वसम्मति से राजकीय संकल्प पास होने के बाद दिवंगत सदस्यों को शोक श्रद्धांजलि भी दी गई। पूर्व सांसद महाराजा कमल बहादुर सिंह, विधानसभा के पूर्व सदस्य अजीत कुमार सिंह, मुनीलाल राम और कौशलेंद्र प्रसाद शाही को श्रद्धांजलि दी गई। शोक प्रकाश के साथ विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गई।



रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता