ब्रेकिंग
पूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्पनिशांत कुमार ने दिल्ली में जेपी नड्डा से की मुलाकात, बिहार में ट्रॉमा सेंटर और सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों के विस्तार की रखी मांगबिहार में नदियों से बढ़ेगा कारोबार, एनडब्ल्यू-1 पर बनेंगे 16 नए सामुदायिक जेटी; व्यापार को मिलेगी रफ्तारपूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्पनिशांत कुमार ने दिल्ली में जेपी नड्डा से की मुलाकात, बिहार में ट्रॉमा सेंटर और सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों के विस्तार की रखी मांगबिहार में नदियों से बढ़ेगा कारोबार, एनडब्ल्यू-1 पर बनेंगे 16 नए सामुदायिक जेटी; व्यापार को मिलेगी रफ्तार

विधानसभा में तेवर दिखाने लगे डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद, स्पीकर विजय सिन्हा बोले.. पहले अपने विभाग को सुधारिये

PATNA : बिहार विधानसभा में आज बेहद दिलचस्प नजारा देखने को मिला. प्रश्नोत्तर काल में आज नगर विकास एवं आवास विभाग से जुड़े सवालों पर डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद जवाब दे रहे थे.

विधानसभा में तेवर दिखाने लगे डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद, स्पीकर विजय सिन्हा बोले.. पहले अपने विभाग को सुधारिये
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा में आज बेहद दिलचस्प नजारा देखने को मिला. प्रश्नोत्तर काल में आज नगर विकास एवं आवास विभाग से जुड़े सवालों पर डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद जवाब दे रहे थे. एक-एक कर सवालों का जवाब देने के दौरान तार किशोर प्रसाद ने सदन में कहा कि विधायक उनके तेवर को देखे ना की जवाब को.


दरअसल बीजेपी के विधायक संजय सरावगी ने हर घर नल का जल योजना को लेकर सरकार से सवाल किया था. इसके जवाब में मंत्री ने विस्तार से सदन को पूरी जानकारी दी लेकिन बीजेपी विधायक मंत्री के जवाब से संतुष्ट नहीं दिखे और नल जल योजना की खराब स्थिति को लेकर पूरक सवाल किया. इसके बाद डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद यह कहने लगे कि माननीय सदस्य उनके तेवर को देखे ना की जवाब को. 


सदन में डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद का यह तेवर देखकर बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें नसीहत दे डाली. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मंत्री महोदय पहले अपने विभाग को अपना तेवर दिखाए. दरअसल बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा इस बात को लेकर नाराज थे कि नगर विकास की तरफ से सदन में ऑनलाइन जवाब नहीं उपलब्ध कराया गया. इसी मामले को लेकर उन्होंने डिप्टी सीएम तारकेश्वर प्रसाद को सदन में नसीहत दे डाली. 

टैग्स