ब्रेकिंग
नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट✦नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट

विधानसभा में आज : विनियोग विधेयक होगा पेश, नगर विकास आवास विभाग के बजट पर होगी चर्चा

PATNA : बिहार विधानसभा में आज सरकार की तरफ से बिहार विनियोग विधेयक 2021 पेश किया जाएगा. सदन की कार्यवाही आज सुबह 11 बजे प्रश्नोत्तर काल के साथ शुरू होगी. सबसे पहले अल्प सूचित प्रश्

विधानसभा में आज : विनियोग विधेयक होगा पेश, नगर विकास आवास विभाग के बजट पर होगी चर्चा
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा में आज सरकार की तरफ से बिहार विनियोग विधेयक 2021 पेश किया जाएगा. सदन की कार्यवाही आज सुबह 11 बजे प्रश्नोत्तर काल के साथ शुरू होगी. सबसे पहले अल्प सूचित प्रश्नों पर सरकार का जवाब होगा और उसके बाद तारांकित प्रश्न लिए जाएंगे.

सदन में आज शून्यकाल की कार्यवाही के बाद विधानसभा सदस्य नीतीश मिश्रा समेत अन्य सदस्यों की तरफ से  विभाग से जुड़े ध्यानाकर्षण पर सरकार का जवाब होगा. इसके अलावा शिक्षा विभाग से जुड़े ध्यानाकर्षण पर भी सरकार का जवाब सदन में आएगा. शिक्षा विभाग से जुड़ा ध्यानाकर्षण भाई वीरेंद्र, आलोक मेहता समेत सात सदस्यों की तरफ से दिया गया है.


भोजन अवकाश के बाद सरकार की तरफ से नगर विकास एवं आवास विभाग के बजट अनुदान मांग पर चर्चा होगी. इस चर्चा के दौरान विपक्ष की तरफ से कटौती प्रस्ताव दिया जाएगा. वित्त विभाग के प्रभारी मंत्री तार किशोर प्रसाद बिहार विनियोग विधेयक 2021 को सदन के पटल पर रखेंगे सबकी नजरें इस बात पर टिकी हुई हैं कि आज विधानसभा में विपक्ष किस मुद्दे पर सरकार को घेरेगा.