ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति पर चर्चा करेंगे पप्पू यादव, आज जाप राज्य कार्यकारिणी की बैठक

PATNA : जाप पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति पर चर्चा करेंगे. पप्पू यादव अपनी पार्टी के राज्य कार्यकारिणी की बैठक

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : जाप पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति पर चर्चा करेंगे. पप्पू यादव अपनी पार्टी के राज्य कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होंगे. पटना में 10 बजे से राज्य कार्यकारिणी की बैठक शुरू होगी.


प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के बाद पप्पू यादव कल राष्ट्रीय कार्यकारिणी की भी बैठक करेंगे. इन दोनों बैठकों में पप्पू यादव अपनी पार्टी के नेताओं से इस बात पर फीडबैक लेंगे कि विधानसभा चुनाव में किस रणनीति के तहत आगे बढ़ा जाए.

लोकसभा चुनाव में पप्पू यादव खुद हार गए थे और उनकी पार्टी किसी गठबंधन के साथ चुनाव में नहीं उतरी थी. पप्पू यादव आगे से गलती को दोहराना नहीं चाहते हैं. लिहाजा विधानसभा चुनाव के लिए उनकी रणनीति क्या हो और किस गठबंधन के तहत वह चुनाव में जाए इसको लेकर पप्पू अब अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मंथन करने वाले हैं.